Photos Viral : 40 साल की काम्या पंजाबी का बोल्ड अंदाज, पानी में लगा रही आग

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। काम्या पंजाबी ने हालही में अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की है। दरअसल पिछले दिनों काम्या अपने  बॉयफ्रेंड संग दुबई हॉलिडे पर गई थी। यह तस्वीरें तब की है। काम्या द्वारा शेयर किये गए फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में काम्या बिकिनी और मोनोकनी पहने नजर आ रही है।

 

तस्वीरों में वे कंधे पर बना टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि I m sexy n i know it. फोटोज देख फैंस भी काफी खुश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम्या अगले साल अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी करने वाली हैं। 40 साल की काम्या पंजाबी 9 साल की बच्ची आरा की मां है। वहीं शलभ के भी पिछली शादी से एक बेटा है।

 

सबको पता है कि काम्या टीवी एक्टर करण पटेल संग अफेयर में रह चुकी हैं।  लेकिन, उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया था। बाद में करण ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी कर ली।