Photos Viral : हॉटनेस के मामले में किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई और मुंबई इंडियंस में साथी खिलाड़ी कुणाल पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से 27 दिसंबर 2017 को शादी कर ली। क्रुणाल एक क्रिकेटर है तो वही पंखुड़ी जो एक मॉडल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में पंखुड़ी मार्केटिंग का काम करती है। उनकी खूबसूरती बड़े-बड़े बॉलीवुड अभिनेत्री को भी मात देती है।

https://www.instagram.com/p/BynF1nVB30B/?utm_source=ig_web_copy_link

कुणाल और पंखुड़ी करीब दो साल से डेट कर रहे हैं। कुणाल से पंखुड़ी की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। पंखुड़ी पिछले पांच साल से मुंबई में ही रह रही हैं। वो फिल्म मार्केटिंग में काम करती थीं, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने ये प्रोफेशन छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस जब चैम्पियन बनी, तो फाइनल मैच में कुणाल मैन ऑफ द मैच बने थे। इसके बाद ही कुणाल ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज किया था।

https://www.instagram.com/p/Bon-YOWAVQU/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों के जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। दोनों अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते रहते है। जिसे फैंस भी काफी पसंद करते है। इन दिनों दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।