ललिता से ललित बनी पुलिस सिपाही को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

मुंबई: पुणे समाचार

बीड की पुलिस सिपाही ललिता सालवे की लिंग सर्जरी सफल होने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। हॉस्पिटल के बाहर वो अपनी नई पहचान के रूप में बाहर निकली। ललिता के बजाय वो ललित के रूप में अपनी पहचान बनायी। 6 महीने बाद ललित की दूसरी सर्जरी की जाएगी।

बीड के निवासी ललिता सालवे  ने 2010 में महाराष्ट्र पुलिस बल में महिला सिपाही के रूप में भरती हुई थी। जैसे-जैसे ललिता बड़ी होती गई, उससे एहसास होने लगा कि वो आम लड़कियों की तरह नहीं है, उसमें लड़कों के हार्मोन ज्यादा हैं। एक उम्र में आने के बाद, उसने महसूस किया कि वह एक लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। पिछले साल, उन्होंने पुलिस  विभाग से लिंग सर्जरी करने की अनुमति मांगी थी। काफी संघर्ष के बाद, उन्हें सर्जरी करने के लिए अनुमति मिली थी।  25 मार्च  2018 में ललिता को  सेंट जॉर्ज अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था।  हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद एक नई पहचान के रूप में बाहर आए।

ललित ने कहा कि मुझे गर्व है कि सही पहचान लेकर मैं हॉस्पिटल से बाहर निकल रही हूं, ललिता के रूप में जीवन जीना काफी संघर्षमय रहा है। इस से बाहर निकलने के लिए 2014 से त्रासदी झेली है। लेकिन, आखिरकार मैं खुश हूं क्योंकि मैं ठीक हूँ। डॉक्टर कहते हैं कि मैं काम के लिए फिट  हैं  और फिट हो सकते हैं। इसे बहुत ध्यान मिला है। छह महीने के बाद फिर से मुंबई  सर्जरी के लिए आना है।