यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा व राष्ट्रवादी कांग्रेस की कार्यकर्ता रेखा जरे की सुपारी देकर हत्या, 3 गिरफ्तार 

 
 

अहमदनगर, 2 दिसंबर 

यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा व राष्ट्रवादी  कांग्रेस की कार्यकर्ता  रेखा जरे की हत्या सुपारी देकर किये जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इस मामले में पुलिस ने  तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके पीछे हनी ट्रैप की जोरदार चर्चा नगर जिले में चल रही है।  पुलिस अधीक्षक के आज दोपहर इस पुरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी सांझा करने की संभावना है।  कहा जा रहा है कि इसमें कुछ चौकाने वाले नाम सामने आ सकते है।
पुलिस ने राहता तालुका के कोल्हार परिसर से मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया था जबकि कोल्हापुर से एक को कस्टडी में लिया गया है।  प्राथमिक जानकारी मिली है कि सुपारी देकर यह हत्या की गई है।  गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी कोल्हार का रहने वाला है जबकि एक केडगांव का रहने वाला है।  कहा जा रहा है कि मुख्य आरोपी नगर शहर का ही रहने वाला है।
अहमदनगर-पुणे हाईवे के जातोव फाटक के पास सोमवार की रात रेखा जरे की गाडी रोककर दो लोगों ने उन पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी थी।  सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो के आधार पर पुलिस हमलावरों को ढूंढ पाई।  इनमे से दो आरोपी कोल्हार में छिपा था।  उनसे मिली जानकारी के आधार पर कोल्हापुर से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने कहा है कि इसमें शामिल प्रमुख लोगों का नाम जल्द ही सामने आएगा।