बाढ़ पीड़ितों की मदद से सिद्धांत कॉलेज ने मनाया स्थापना दिन

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन
केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए सिद्धांत ग्रुप ऑफ इन्स्टिटयुशन ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केरल के बाढ पीडितों के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्रसिंह यादव ने 51 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने शैक्षिक संस्थानों से केरल बाढ पीडितों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की।
[amazon_link asins=’B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’518c36b1-adfb-11e8-96f8-2f931328fca5′]

कॉलेज के स्थापना दिवस के साथ ही राजेंद्रसिंह यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने नृत्य कला की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व विधायक दिगंबर भेगडे, भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा के अध्यक्ष और पंजाब केमिकल्स के निदेशक शिवशंकर तिवारी, गोदावरी कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम मिश्रा, कांतिलाल खिंवसरा स्कुल के प्राचार्य करुणेश त्रिपाठी, वसनराव मुरुडकर, हेमलता कालोखे, पूर्व सरपंच मानिक गाडे, रेखा यादव, वैशाली देशमुख, मिहिर यादव, सिद्धांत कॉलेज के कार्यकारी निदेशक जी एम देशमुख, वी.के शर्मा, अनिल यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, देवेंद्र यादव, विकास यादव, सोनिया गुप्ता उपस्थित थे।

‘यलगार परिषद’ मामले की चार्जशीट के लिए पुणे पुलिस ने मांगा और समय