प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ की ऐसी घुड़सवारी, तस्वीरें हो रही इंटरनेट पर वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में नहीं बल्कि लॉस ऐंजेलिस में ही रहती है। हालांकि वह भारत आते जाते रहती है। फ़िलहाल प्रियंका और पति निक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

जिसमें दोनों घुड़सवारी करते नजर आ रहे है। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जादू’।

 

 

 

तस्वीर में एक्ट्रेस पति निक संग समंदर किनारे घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 उनके इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों हैट पहने दिखाई दे रहे है। प्रियंका के अलावा कुछ तस्वीरें निक जोनस ने भी शेयर की है।

 

 

 

 

बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, उनकी ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के कारपिंटेरिया की है। फिल्मों की बात करें एक्ट्रेस आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी।