प्रियंका निक का प्यार झूठा !

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका और निक 1 और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बांध चुके है। जहा इस शादी से सभी बहुत खुश नजर आ रहे है वहीं किसी ने आरोप लगाया है कि यह शादी झूठी है। एक विश्वस्तरीय मैगजीन ‘द कट’ ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक लेख लिखा है, जिसमे को उन्होंने प्रियंका को ‘global scam artist’ कहा है।
इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक पत्रकार ने लिखा है। उन्होंने आर्टिकल में लिखा कि निक ने अपनी इच्छा के विरुद्ध यह शादी की है। इस आर्टिकल की लोगों ने बहुत निंदा की है। इस आर्टिकल पर प्रत्रिक्रिया देते हुए निक के भाई जो जोनस ने इसे बेबुनियाद कहा है।

इस पर जो ने ट्वीट कर लिखा- ‘यह बहुत घटिया है। ऐसे घटिया शब्द लिखने के लिए द कट को शर्म आनी चाहिए। निक और परी के बीच जो है उसे प्यार कहते है। धन्यवाद। जो के साथ सोफी टर्नर ने भी द कट के द्वारा लिखी इस आर्टिकल की निंदा की है। सोफी ने लिखा- ‘यह बहुत गहत और बेतुका है। मैं बहुत निराश हूं कि द कट ने किसी को ऐसी घटिया बातें लिखने का प्लेटफॉर्म दिया।
इस आर्टिकल का टाइटल है, ‘क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार सच्चा है? इस आर्टिकल में प्रियंका और निक के शादी को झूठ बताया गया है। इतना ही नहीं इस आर्टिकल में यह तक लिखा गया है कि ‘निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए’।
दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान जब प्रियंका से इस लेख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर कुछ रिऐक्ट भी नहीं करना चाहती, कुछ कहना भी नहीं चाहती। यह मेरी पहुंच के बाहर है। मैं अभी जहां हूं खुश हूं और इंजॉय कर रही हूं। इस तरह की चीजें मुझे डिस्टर्ब तक नहीं कर सकतीं।’