Pune ACB Trap | 30 हजार की रिश्वत लेते पुणे मनपा का जूनियर इंजीनियर एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में फंसा

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune ACB Trap | किए गए काम का पेंडिंग बिल मंजूर करने के लिए पुणे मनपा के वाटर सप्लाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को कॉन्ट्रैक्टर से 30 हजार की रिश्वत लेते पुणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ पकड़ा है। यह करवाई मंगलवार 13 सितंबर को स्वारगेट वाटर सप्लाई विभाग के कार्यालय में की गई। रिश्वत लेने वाले जूनियर इंजीनियर का नाम व्यंकटेश लक्ष्मण पाटिल (47) है। (Pune ACB Trap)

 

इस मामले मी 60 वर्षीय कॉन्ट्रैक्टर ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की है। शिकायतकर्ता कॉन्ट्रैक्टर है। उन्होंने स्वारगेट वाटर सप्लाई विभाग के धायरी परिसर में पानी से जुड़ा काम किया था। इस काम का करीब 4 लाख का बिल बकाया है। बिल मंजूर करने की मांग व्यंकटेश पाटिल से की थी। बकाया बिल मंजूर करने के लिए जूनियर इंजीनियर पाटिल ने 30 हजार रूपए की रिश्वत मांगी। कॉन्ट्रैक्टर ने एसीबी से इसकी शिकायत कर दीं। (Pune ACB Trap)

 

पुणे एसीबी की टीम ने सोमवार को इस शिकायत की जांच की।
इस दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता ने धायरी प्रभाग 33 और 33 क परिसर में पानी से जुड़ा काम किया था।
इस काम का बिल पेंडिंग था। पाटिल ने यह बिल मंजूर करने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी थी।

मंगलवार को वाटर सप्लाई विभाग के कार्यालय में जाल बिछाकर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते व्यंकटेश पाटिल को रंगेहाथ पकड़ा गया।

 

पाटिल के खिलाफ स्वारगेट पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

यह करवाई विभाग पुणे परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक राजेश बनसोडे,
अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुरव के मार्गदर्शन में पुणे टीम ने की।
मामले की जांच पुणे टीम के पुलिस इंस्पेक्टर संदीप वऱ्हाडे कर रहे हैं।

 

Web Title :- Pune ACB Trap | Junior Engineer of Pune Municipal Corporation caught in ACB’s net while taking Rs 30 thousand bribe

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Jyoti Saxena | अभिनेत्री ज्योति सक्सेना कहती हैं, “बॉलीवुड एक बार फिर अपने आकर्षण पर खरा उतरा जिसकी वजह ब्रह्मास्त्र है

 

Pune Minor Girl Rape Case | जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार, चाकन परिसर की घटना

 

Pune Crime | गवाह के आत्महत्या मामले में पुणे शहर पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के साथ तीन पर केस दर्ज