pune : पूर्व पुलिस महासंचालक के घर सहित दो जगहों पर हाथ साफ़ करके 1,34,95,641 रुपए की चोरी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार 

 

पुणे, 16 जून  : Undri के न्याति विंड चेइम्स सोसायटी में  पूर्व पुलिस महासंचालक राज खिलनानी के साथ अन्य दो घरों में सेंधमारी कर 1 करोड़ 34 लाख रुपए का माल चोरी मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरियाणा से दो  व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  उससे चोरी का माल खरीदने वाले ज्वैलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेशकुमार मोहनलाल सरोज (उम्र 33 ) और राकेशकुमार मोहनलाल सरोज (उम्र 30  ) और ज्वैलर मदनलाल मोहनलाल कुम्हार (उम्र 30, नि- राजसमंद, राजस्थान ) को गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन की जांच टीम के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर चेतन मोरे ने इससे पहले ही मनीषकुमार उर्फ़ सौरभ मदनलाल सरोज (उम्र 19, नि- वसई, ठाणे) को गिरफ्तार किया था।

राजेशकुमार, राकेशकुमार और मनीषकुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले है.
पुलिस महासंचालक के घर में चोरी से खलबली

इन तीनों ने 23 व 24 अगस्त 2020 की रात न्याति विंड चेइम्स सोसायटी  में घुसकर राज खिलनानी व नैना रिजवी के घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया एयर दोनों घरों से 1 करोड़ 34 लाख 95 हज़ार 641 रुपए का डायमंड और सोने के गहने और कैश चोरी कर लिए।  रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर में चोरी की घटना से खलबली मच गई थी।

सीसीटीवी से चोरों का पता चला 
सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर कोंढवा पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया था. लेकिन उसके पास पुलिस को चोरी का माल नहीं मिला।  लेकिन उससे उसके साथियो की जानकारी मिली।  इसके अनुसार कोंढवा पुलिस ने नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा पुलिस को चोरों के बारे में जानकारी दी थी।  इस बीच हरियाणा पुलिस ने राजेशकुमार और राकेशकुमार को पकड़ने की जानकारी कोंढवा पुलिस को मिली।
  ज्वैलर को गहने बेचने की बात कबूल की 
कोंढवा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल ने सहायक पुलिस इंस्पेक्टर चेतन मोरे, संदीप मधाले व पुलिस टीम के साथ हरियाणा जाकर दोनों आरोपी को कस्टडी में लिया। उससे पूछताछ के बाद  ज्वैलर  मदनलाल कुम्हार को गहने बेचने की जानकारी मिली।

ज्वैलर  से गहने जब्त 
पुलिस ने  ज्वैलर  को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 लाख 10 हज़ार रुपए के 180 ग्राम सोने के गहने और 90 हज़ार 21 का 21 ग्राम का गहना बरामद किया। मनीष कुमार ने चोरी के पैसे से खरीदारी की थी।  उससे 11 हज़ार रुपए का मोबाइल जब्त किया गया।  अपराध में इस्तेमाल किये गए कार और सेंधमारी का सामान भी जब्त किया गया।  \