पुणे, 18 सितंबर : Pune | राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar) ने आगामी मनपा चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण बयान दिया है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे है। पुणे (Pune) के कई भाजपा (BJP) नगरसेवक के संपर्क में होने का दावा अजीत पवार ने किया है। ऐसे में मनपा चुनाव से पहले ही अजीत पवार भाजपा को झटका देंगे क्या ? इस पर सबकी नज़रें टिकी है।
अजीत पवार ने कहा है कि पिंपरी -चिंचवड़ मनपा चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पुणे के भाजपा के कई नगरसेवक मेरे संपर्क में है। लेकिन मैं निचले स्तर की राजनीति नहीं करता हूं। भाजपा के कई नगरसेवकों को मैंने मौका दिया है। मनपा में सत्ता आने पर अच्छा काम करूंगा।
विकास के दृष्टिकोण को सामने रखकर हमने पिंपरी -चिंचवड़ में कई वर्ष काम किये। लेकिन 2013 -14 में देश में नरेंद्र मोदी की हवा थी। इसलिए अच्छा काम करने के बावजूद हमें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब भाजपा के कई नगरसेवक मेरे संपर्क में है। मैंने उनसे कहा है कि जिन्हे आना है उन्हें अपात्र नहीं मानेंगे। क्योंकि अपात्र किये जाने पर वह 6 वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अभी जिस पार्टी में आये वह निर्दलीय है। ऐसे कई लोग संपर्क में है। जिनके पति नगरसेवक है या पत्नी नगरसेविका है उनके पति संपर्क में है।
Crime News | कपडे सिलने के बहाने लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाता था टेलर, भंडाभोड़ होने पर गुस्साई महिलाओं ने …..