Pune | पुणेवासियों को रिक्शे से सफर करना पड़ेगा महंगा, पहले डेढ़ किमी के लिए 2 रुपए ज्यादा देने होंगे 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune) में अब रिक्शे से सफर (Rickshaw Travel) करना महंगा पड़ेगा।  पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 2 रुपए जबकि इसके बाद हर किलोमीटर पर 1 रुपए किराया बढ़ाया जाएगा। गुरुवार को पुणे आरटीओ (Pune RTO) ने रिक्शा के किराये वृद्धि को मंजूरी दे दी।  8 नवंबर से नया रेट लागू होगा।  पुणे (Pune), पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) व बारामती (Baramati) शहर में नया रेट (Rickshaw New Rate) लागू होगा।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे ईंधन की कीमत व खटुवा समिति की शिफारिस को लागू करने की रिक्शा संगठनों (Rickshaw Organization) की मांग के कारण आरटीओ (RTO) ने यह नई रेट मंजूर की है।  किराया वृद्धि संदर्भ में आरटीओ कार्यालय (RTO Office) में रिक्शा संगठनों के साथ बैठक भी की गई थी।  इस बैठक में किराया बढ़ाने निश्चित किया गया।  पुणे शहर व पिंपरी-चिंचवड़ परिसर में करीब 90 से 95 हज़ार रिक्शा (Rickshaw) है।

 

छह साल बाद रिक्शा किराया में वृद्धि (Pune)

फ़िलहाल पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 18 रुपए लिए जाते है।  अब इसके लिए 20 रुपए देने होंगे।  इसके बाद हर किलोमीटर के लिए फ़िलहाल 12 रुपए किराया देना पड़ता है लेकिन अब 13 रुपए देने होंगे।  रिक्शा का किराया छह साल के बाद बढ़ाया  गया है. रिक्शा फेडरेशन (Rickshaw Federation) के बापू भावे (Bapu Bhave) ने कहा कि यह किराया वृद्धि जरूरी है।

 

 

 

Pune News | अभिनंदन ! CS की परीक्षा में पुणे की वैष्णवी बियाणी देश में प्रथम !

Pune : बिबवेवाड़ी में 14 वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च; पूर्व विधायक मोहन जोशी बोले…