Pune Court | बेटी ने ही नष्ट किए थे नानासाहेब गायकवाड के बेहिसाब संपत्ति के सबूत, पत्नी और बेटे ने भी की थी मदद

पुणे : Pune Court | नानासाहेब गायकवाड के साहूकारी व बेहिसाब संपत्ति का सबूत उनकी बेटी ने भाई और मां की  (Pune Court)  मदद से नष्ट किया है। साथ ही कुछ कागजात अज्ञात जगह पर छिपा कर रखने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।

इस अपराध के कागजात सबूत और तकनीकी सबूत आरोपी ने साथी की मदद से छिपा कर रखा है। आरोपी दांगट ने इस गुनाह में बेहिसाब संपत्ति को लेकर जानकारी दी है। कागजात के बैग छिपा कर रखी कार को पुलिस ने जब्त की है।

इस मामले में गिरफ्तार नानासाहेब ऊर्फ भाऊ शंकरराव गायकवाड (उम्र 70), नन्दा नानासाहेब गायकवाड (सभी नइ. एनएसजी हाऊस, औंध) को पुलिस कस्टडी में 8 सितंबर तक कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया है। विशेष मकोका न्यायाधीश एस. आर. नावंदर ने यह आदेश दिया है।

पुलिस ने इससे पहले किए गए गायकवाड के घर की छानबीन में ईएसए मॉडल 200 एयर रायफल, 31 जिंदा कारतूस वाले 32 कैलीबर के दो बॉक्स, नोट गिनने की दो मशीन और नानासाहेब गायकवाड, संजीव मोरे व अन्य 70 लोगों की ओर से लिए गए बिना साइन के खरीदीखत औंध स्थित गायकवाड परिवार के घर में मिला है। साथ ही पुलिस ने दो बैग कागजात मिले हैं जिसपर 14 लोगों के नाम हैं। गायकवाड के घर से सीसीटीवी बंद होने के बाद भी डीवीआर साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स साधन में छेड़छाड़ किया पाया गया।

साथ ही कई पेपर फाइल से निकाले गए हैं। नानासाहेब गायकवाड के बेडरूम में पैसे गिनने की मशीन मिली है। नंदा गायकवाड ही ने साथियों की मदद से अपराध के संदर्भ के महत्वपूर्ण कागजात व सबूत अन्य जगह पर पहुंचाया।

वडगाव बुद्रुक स्थित फ्लैट में मिली डायरी के पेज नंदा ही फाड़े थे यह सिद्ध हो गया है। मूल शिकायतकर्ता की ओर से एड. पुष्कर दुर्गे, एड. सचिन झालटे, एड ऋषिकेश धुमाल ने कामकाज देखा। सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई ने इस मामले की जांच की।

 

Pune | आधार पंजीकरण एवं अपडेट करने के लिए पुणे डाक विभाग का विशेष अभियान

Pune | आधार पंजीकरण एवं अपडेट करने के लिए पुणे डाक विभाग का विशेष अभियान