Pune | शहर में आज 186 केंद्र पर कोविशिल्ड और 11 केंद्र पर कोवैक्सिन उपलब्ध

पुणे (Pune News) : Pune | पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के 186 केंद्र पर आज यानी शुक्रवार 1 अक्टूबर को 100-100 कोविशिल्ड वैक्सीन (Covishield vaccine) उपलब्ध होंगे। वहीं ससून के साथ मनपा क 11 डिस्पैंसरी में 100 कोवैक्सीन (Covaxin) के डोज उपलब्ध कराए गए हैं।

 

उपलब्ध वैक्सीन (Vaccine) के लिए स्टॉक में से 18 वर्ष के लोगों को 10 प्रतिशत वैक्सीन ही ऑनलाइन बुकिंग (online booking) के द्वारा और 10 प्रतिशत डोज ऑन दि स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने पर पहला डोज मिलेगा।

 

वहीं वैक्सीन के बचे हुए स्टॉक (Vaccine Stock) में से 40 प्रतिशत वैक्सीन 84 दिन पूरे हुए लोगों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग (online slot booking) पर और 40 प्रतिशत को ऑन दी स्पॉट बुकिंग पर मिलेंगे। वहीं कोवैक्सीन डोज (Covaxin Dose) का 3 सितंबर से पहले फर्स्ट डोज लेनेवालों को दूसरा डोज मिलेगा। वैक्सीन के ऑनलाइन बुकिंग के लिए सुबह 8 बजे स्लॉट बुकिंग खुलेगा।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————–

 

Pune | महाराष्ट्र के डॉक्टर्स आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पुणे : Pune | राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज (Medical college) के निवासी डॉक्टर के कई समस्याएं लंबित हैं। इसे लेकर राज्य सरकार ने महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर (Maharashtra Association of Resident Doctors) अर्थात सेंट्रल मार्ड के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि सभी समस्याओं को सुलझाया जाएगा। हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद कोई फैसला नहीं लिया (Pune) गया है।  इसलिए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के निवासी डॉक्टर आज 1 अक्टूबर सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल (strike) पर जानेवाले हैं। चिकित्सा स्नाकोत्तर कोर्स की फीस माफी, कोविड प्रोत्साहन भत्ता, होस्टल समस्या, बीएमसी रेजिडेंट्स के टीडीएस का मुद्दा आदि विभिन्न मांगों को लेकर सेंट्रल मार्ड के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मुलाकात की थी।