Pune Crime | पुणे में चरित्र पर संदेह कर 26 वर्षीय पत्नी की हत्या! शव को साड़ी में लपेटकर कात्रज बायपास पर फेंक दिया

पुणे : Pune Crime | चरित्र पर संदेह कर पति ने पत्नी का गला दबा कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। उसके बाद उसके शव को साड़ी में लपेटकर कात्रज बायपास (Katraj Bypass) के पास फेंक दिया (Pune Crime)।

 

लोणीकालभोर पुलिस (Lonikalbhor Police ) ने पति राहुल ज्ञानोबा फडतरे (Rahul Dnyanoba Phadtare) (उम्र 22, नि. मंतरवाडी) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। विद्या राहुल फडतरे (Vidya Rahul Phadtare) (उम्र 26) की हत्या हुई है।

 

इस बारे में विद्या के पिता दत्तात्रय कृष्णा शेडगे (Dattatray Krishna Shedge) (उम्र 50, नि. परिचेता, ता. पुरंदर) ने लोणी कालभोर पुलिस थाने (Lonikalbhor Police Station) में शिकायत दी है। इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राहुल फडतरे वाहन चालक के रूप में काम करता था। विद्या से उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी। राहुल विद्या के चरित्र पर हमेशा संदेह करता था। इस वजह से दोनों के बीच हमेशा झगडे‌ होते थे। कात्रज बायपास रोड (Katraj Bypass Road) पर मंतरवाडी (Manter Wadi) के पास खाली जगह पर साड़ी में लपेटा हुआ एक महिला का शव हडपसर पुलिस (Hadapsar Police) को मिला था।

 

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह शव विद्या फडतरे का है। उसके बाद पुलिस ने राहुल को वर्दी का डर दिखाया तो उसने कबूल किया कि चरित्र पर संदेह कर उसने विद्या की हत्या (Pune Crine) कर उसके शव को फेंक दिया। लोणी कालभोर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राहुल फडतरे को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस निरीक्षक दिगंबर बिडवे (Assistant Police Inspector Digambar Bidwe) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Pune Crime | पहले की दुश्मनी में एक गैंग ने युवक पर किया जानलेवा हमला, कोथरुड के सुतारदरा की घटना

Pune Crime | शॉकिंग! पड़ोसी ने ही किया 15 वर्षीय लड़की का रेप; सिंहगड रोड पुलिस थाने के नर्हे इलाके की घटना