Pune Crime | पुणे की 27 वर्षीय युवती को बेहोशी की दवाई देकर लगातार 4 दिनों तक यौन शोषण; मुंढवा के केशव नगर की घटना

पुणे : Pune Crime | दोस्त युवती के घर  आया वहां उसे नशे की दवाई देकर उसका बलात्कार (rape) किया। उसके बाद उसे शादी का झांसा देकर लगभग 4 दिनों तक शोषण (Pune Crime) किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके बाद उसने शादी के लिए मना कर दिया। इस मामले में मुंढवा पुलिस (Mundhwa Police) ने नदीम बाबू शेख (उम्र 32, नि. मुंबई) पर एफआईआर (FIR) दर्ज किया है।

इस बारे में मुंढवा स्थित केशव नगर में रहनेवाली एक 27 वर्षीय युवती ने मुंढवा पुलिस थाने में शिकायत दी है। यह घटना 2 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच हुई।

 पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का दोस्त है। सितंबर में आरोपी पीड़िता के घर आया था। उसने नशे की दवाई दी जिससे वह बेहोश हो गई, उसके बाद उसका बलात्कार किया। इस घटना के बाद उसने शादी का झांसा दिया। 10 अक्टूबर को वह फिर से घर आया। उसने 10 से 14 अक्टूबर के दौरान शादी का झांसा देकर बार-बार  उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसमें वह गर्भवती हो गई। यह पता चलने पर उसने पीड़िता के साथ  गाली गलौज किया और शादी न करने की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।

 

Pune News | पुणे रेल मंडल पर बिना टिकट यात्रा करते पाए गए लोगों से 1 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

Pune Crime | खरीदारी करने आए लोगों ने बंदूक की नोक पर डाला डाका; वारदात CCTV में कैद (वीडियो)

Pune Crime | स्वास्थ्य विभाग पेपर लीक मामले में नौसेना का नाविक गिरफ्तार