Pune Crime | ‘वास्तु शोध’ के बिल्डर कुलकर्णी भाइयों पर ठगी का एक और केस दर्ज 

पुणे | Pune Crime | सस्ते घर का विज्ञापन देकर ग्राहकों से ठगी (cheating) करने के मामले में वास्तु शोध के कुलकर्णी भाइयों पर एक और केस दर्ज (Pune Crime) किया गया है।

इस मामले में सचिन बालकृष्ण कुलकर्णी और नितिन बालकृष्ण कुलकर्णी (दोनों नि – लोटस प्लाजा, कोथरुड ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में मिलिंद चिंतामणी ताजणे (उम्र 48, नि – संभाजीनगर, चिंचवड़ ) ने अलंकार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
वास्तु शोध के सातारा जिले के खंडाला में अर्बनग्राम नामक प्रोजेक्ट में ताजणे ने 403 नंबर का फ्लैट ख़रीदा था।  खंडाला के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में खरीदी का डॉक्युमेंट्स बनवा कर उसका अप्रैल 2016  रजिस्ट्रेशन कराया  गया था।  इसके लिए उन्होंने समय-समय पर 11 लाख 27 हज़ार 418 रुपए कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर किये थे ।  उनके दवारा ख़रीदे गए फ्लैट का कंस्ट्रक्शन अधूरा रखा गया और उसे अब तक शिकायतकर्ता के कब्जे में नहीं दिया गया है।  साथ ही आरोपी दवारा शिकायतकर्ता को दी गई  7 लाख 81 हज़ार 961 रुपए का चेक बाउंस हो गई .
कोंढवा धावड़े के प्रोजेक्ट के फ्लैट के लिए कुलकर्णी भाइयों ने 18 लोगों से 5 करोड़ 70 लाख रुपए लिए थे । इसके बाद फ्लैट का निर्माण कार्य  बंद कर दिया गया। इस मामले में उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।  इस मामले में पुलिस ने अगस्त महीने में सचिन व नितिन कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था।  दोनों भाइयों के खिलाफ मुंबई, उल्हासनगर, ठाणे व पुणे शहर में अन्य निवेशकों ने केस शिकायत दर्ज कराई है।

 

Pune Crime | पुणे के चाकण में विवाहिता से तलाक के बाद भी किया बलात्कार