Pune Crime | पुणे के कामशेत में हफ्ता नहीं देने पर बिल्डर से मारपीट करके गैंग ने लुटा ; कार में  तोड़फोड़ करने वाले चॉकलेट शिंदे सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

पुणे, 18 सितंबर : Pune Crime | कंस्ट्रक्शन बिज़नेस में कमाए गए पैसे से 1 लाख रुपए हफ्ता नहीं देने की वजह से बिल्डर को रोककर गैंग दवारा मारपीट की गई।  साथ ही बिल्डर की जेब से जबरन कैश निकाल लिया (Pune Crime) गया।  इसके बाद उनकी कार को टॉमी और पत्थर से मारकर कार का कांच तोड़ दिए जाने की घटना हुई है।

इस मामले में कामशेत पुलिस ने धनेश उर्फ़ चॉकलेट शिंदे, रोशन उर्फ़ डिग्या शिंदे,  अनिकेत शिंदे, श्रीधर हुले, रिकु दाभाड़े (सभी नि – कामशेत, तालुका – मावल ) व उनके साथियों के खिलाफ डाका डालने का केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में 23 वर्षीय युवा बिल्डर ने कामशेत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  यह घटना कामशेत के राव हॉस्पिटल के पीछे शिकायतकर्ता के घर के पास शुक्रवार की दोपहर तीन बजे हुई।
शिकायतकर्ता मूल रूप से सांगली के तासगाव तालुका के विसापूर के रहने वाले है।
उन्होंने कामशेत परिसर में अपना कंस्ट्रक्शन का बिज़नेस शुरू किया है।  चॉकलेट शिंदे व उसके गैंग ने शिकायतकर्ता बिल्डर से कमाए गए पैसे में से एक लाख रुपए का हफ्ता मांगा था।  शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इंकार कर दिया।  इस बीच शिकायतकर्ता जब अपने लांसर कार से घर जा रहे थे तभी शुक्रवार की दोपहर मारुती कार में आरोपी पहुंचे और शिकायतकर्ता को रोक लिया।
लोहे की टॉमी, कोयता व डंडे से कार में जोर जोर से वार किया।  इसके बाद शिकायतकर्ता कार  से बाहर आ गए।  चॉकलेट शिंदे ने टॉमी से उनके पैर पर हमला किया।  उनकी जेब से 37 हज़ार रुपए जबरन निकाल लिए।  इसके बाद कार पर पत्थर फेंका गया जिसमे कार का कांच टूट गया। साथ ही पास खड़ी की गया बाइक में भी तोड़फोड़ की गई।

 

Pune Crime | हवेली की तहसीलदार तृप्ति कोलते को जबरन दिया गया 50000 का  रिश्वत, दौंड के दत्तात्रय पिंगले और मांजरी के  अमित कांदे ACB दवारा गिरफ्तार