Pune Crime | पुणे के वानवडी  में वाहन ड्राइवर ने  बीच सड़क में  28 वर्षीय महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, वानवडी  परिसर से  बिबवेवाड़ी का  युवक गिरफ्तार 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार (Atrocity) के मामले बढ़ रहे है।  पुणे (Pune Crime) के वानवडी (Wanwadi) परिसर में सड़क से पैदल जा रही एक महिला से शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने की मांग करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इस मामले में वानवडी  पुलिस (Wanawadi Police) ने एक को गिरफ्तार (Arrest) कर  लिया है।  यह घटना वानवडी  के केपीसीटी मॉल के पास सोमवार 27 सितंबर की दोपहर तीन बजे हुई।

 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रकांत रामबहादुर सोनी (Chandrakant Rambahadur Soni) (उम्र 30, नि – आनंदनगर, बिबवेवाड़ी, कोंढवा) है।  इस मामले में हड़पसर परिसर में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने वानवडी  पुलिस स्टेशन (Wanawadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस सब इंस्पेक्टर भूषण पोटवडे (Police Sub Inspector Bhushan Potwade) से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोनी ड्राइवर है। सोमवार की दोपहर तीन बजे पीड़ित महिला (victim woman) काम खत्म कर घर जा रही थी।  इसी दौरान आरोपी ने महिला से कहा कि आपको घर छोड़ देता हूं। यह कहते हुए अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया और महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

 

पीड़ित महिला दवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 354 (अ ) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस सब इंस्पेक्टर भूषण पोटवडे मामले की जांच कर रहे है।

 

 

Pune Crime | पुणे के उत्तमनगर में पुराने विवाद में युवक पर कोयते से वार

Pune Crime | पुणे के चिखली में पेंटर की जिंदगी हुई बेरंग ; मजदूरी के पैसों के लिए की हत्या