Pune Crime | वानवडी में पनीर कारखाने पर FDA का छापा, 800 किलो नकली पनीर जब्त

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | अन्न व औषध प्रशासन कार्यालय की तरफ से वानवडी में नकली पनीर तैयार करने वाले मे. टिपटॉप डेअरी प्रॉडक्टस नामक बिना लाइसेंस बिजनेस करने वाले कारखाने पर छापा मारा गया। यहां नकली पनीर बनाते देखा गया। यहां करवाई कर स्टॉक जब्त किया गया है। (Pune Crime)

 

कारखाने पर छापा मारकर 800 किलो नकली पनीर तैयार कर रखा गया था। इस पनीर को तैयार करने के लिए 350 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर व 270 किलो पामोलिन तेल का स्टॉक मिला। स्टॉक से जांच के लिए नमूने लिए गए है। करवाई कर 1 लाख 67 हजार 790 रूपए कीमत का 799 किलो पनीर, 1 लाख 21 हजार 800 रूपए कीमत का 348 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर, 39 हजार 664 रूपए कीमत का 268 किलो आर बी डी पामोलीन तेल सहित कुल 3 लाख 29 हजार 254 रूपए का स्टॉक जब्त किया गया है। (Pune Crime)

 

पनीर खराब होने वाला प्रदार्थ होने की वजह से स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नमूनों को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी करवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त बालू ठाकूर ,अन्न सुरक्षा अधिकारी निलेश खोसे ने यह करवाई की है।

त्योहार और उत्सव के दौरान ग्राहकों से ठगी कर कम
गुणवत्ता वाला अन्न प्रदार्थ बिक्री करने की आशंका रहती है।
इस तरह के मामले की जानकारी होने पर नागरिकों से प्रशासन ने 1800222365 इस
टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है।

नाम गुप्त रखे जाने का भरोसा प्रशासन के पुणे विभाग के सह आयुक्त संजय नारागुडे ने दिया है।

 

Web Title :- Pune Crime | FDA raids Paneer factory in Wanwadi Pune, 800 kg fake paneer seized

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | अनैतिक संबंध के शक में दोस्त पर कोयते से हमला, पुणे की घटना

 

Pune Crime | शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवक ने 15 वर्षीय लड़की को किया गर्भवती; स्वारगेट पुलिस स्टेशन में FIR

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरीना हुसैन इस बार दर्शन रावल के गाने ‘ढोल बजा’ से दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।