Pune Crime | न्यूज पेपर में बदनाम करने की धमकी देकर 5 लाख का हफ्ता वसूल करने 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, महिला संपादक सहित 6 पर FIR

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन –  Pune Crime | न्यूज़ पेपर के जरिए बदनाम करने और हत्या करने की धमकी देकर 5 लाख का हफ्ता वसूल करने वाली एक महिला सहित 6 फर्जी पत्रकारों पर केस दर्ज किया गया है। इनमे से चार को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रमोद सालुंखे, वाजीद सय्यद, मंगेश तांबे और लक्षमण सिंह तंवर है। साथ ही योगेश नागपूरे और आत्मज्योती की संपादक संजीविनी कदम पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना केशवनगर के दत्त कॉलोनी के एक गोदाम में 23 अक्टूबर की शाम छह से रात साढ़े नौ बजे के बीच हुई। (Pune Crime)

 

इस मामले में एक 42 वर्षीय व्यावसायी ने मुंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की केशवनगर के दत्त कॉलोनी में गोदाम है।

 

प्रमोद सालुंखे, वाजीद सय्यद गोदाम में आए. गोदाम के बाहेर मंगेश तांबे, योगेश नागपूरे, लक्ष्मण सिंह तंवर रुके हुए थे। प्रमोद साळुंखे ने बताया कि वह एका इंग्लिश न्यूज पेपर व आत्मज्योती पेपर का पत्रकार है। आपके गोदाम से मिलावटी अनाज की बिक्री कर दो नंबर का धंधा किया जाता है। (Pune Crime)

इससे पूर्व अपने गुटखा की बिक्री कर काफी पैसा कमाया है।
अब पेपर में न्यूज प्रकाशित कर आपको बदनाम कर पूरी तरह से बर्बाद कर दूंगा।
अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे खानदान की हत्या कर दूंगा। इस तरह की धमकी दी।
इस दौरान शिकायकर्ता के बेटे को हाथ से मारा। पत्नी और बेटे को गोदाम से बाहर किया।

 

प्रमोद साळुंखे, वाजीद सय्यद ने खुद के लिए व अपने साथियों मंगेश तांबे, योगेश नागपूरे,
लक्ष्मण सिंह तंवर व आत्मज्योती पेपर की संपादक संजीवनी कदम के लिए शिकायतकर्ता से
जबरन 5 लाख रुपए का हफ्ता वसूल कर निकल गए।
शिकायतकर्ता इस घटना से घबरा गए।
उन्होंने मंगलवार की रात घटना की जानकारी मुंढवा पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर तुरंत आरोपियों की
तलाश कर मध्यरात्रि के बाद चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

 

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत लकडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर करपे मामले की जांच कर रहे गई।

 

Web Title :- Pune Crime | Four fake journalists arrested for extorting Rs 5 lakh by threatening to defame newspaper, FIR filed against 6 including female editor

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | व्यवसायी का अपहरण कर डेढ़ लाख की फिरौती वसूलने वाले दो लोगों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया

Warina Hussain | इस दिवाली वरीना हुसैन बनी डिज़ाइनर, बनाया अपना डेनिम लेहंगा

Pune Crime | येरवडा में पुराने विवाद को लेकर दरबार बेकरी के पास रहने वाले युवक की हत्या