Pune Crime | ऑनलाइन कर्ज लेना युवती को पड़ा महंगा; झेलनी पड़ी बदनामी

पुणे, 24 अगस्त : Pune Crime | ऑनलाइन कर्ज (Online Loan) लेना एक युवती को काफी महंगा पड़ा है। इस युवती ने ऑनलाईन एप (Online App) के जरिए कर्ज लिया था। लिया गया कर्ज वापस करने के बावजूद उसे फिर से पैसे भरने के लिए कहा गया। लेकिन उसने इसकी उपेक्षा की तो आरोपी ने युवती का फोटो  मॉर्फ कर वह फोटो उसके कॉन्टेक्ट लिस्ट (Contact List) के लोगों को भेजकर उसकी बदनामी की। यह घटना (Pune Crime) सामने आने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की है।

 इस मामले में येरवडा (Yerawada) में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने   येरवडा पुलिस स्टेशन

(Yerawada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में छेड़छाड़, फिरौती, धमकी,

(Molestation, Ransom, Threat) आइटी एक्ट (IT Act) के अनुसार मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती एक फाइनेंस कंपनी (Finance Company)

में नौकरी करती है। उसके मोबाइल पर ऑनलाइन कर्ज को लेकर एक लिंक आया था। पहली लिंक डाउनलोड करने

के बाद उसने उसके एप में अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी डाली। इसके जरिए उसे कर्ज मिला।

इसके बाद उसके पास दो बार लिंक आया। उस पर क्लिक कर उसने कर्ज लिया। (Pune Crime)

 युवती ने  हँडी लोन अ‍ॅप  (Handi Loan App) और फ्युचर वॉलेट एप (Future Wallet App) के जरिए

13 हजार का कर्ज लिया। उसने यह कर्ज समय पर वापस कर दिया। इसके बावजूद उसके मोबाइल पर

अलग अलग नंबरों से कॉल आने लगा। इसके जरिए उससे अतिरिक्त पैसे की मांग की गई। लेकिन उसने इसकी उपेक्षा की।

युवती की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर मोबाइलधारकों ने उसके मोबाइल  व्हॉट्सअ‍ॅप (Whatsapp)

पर उसके चेहरे वाला नग्न फोटो  मॉर्फ कर डाला। युवती ने इसकी भी उपेक्षा की। लेकिन आरोपी यही नहीं रुके।

उसके मोबाइल के कॉन्टेक्ट लिस्ट हैक कर उसके मोबाइल नंबरों के व्हॉट्सअ‍ॅप

पर उसका  मॉर्फ किया नग्न फोटो भेजकर बदनामी की।

 जब युवती को उसकी जानकारी मिली तो उसने येरवडा पुलिस स्टेशन में संबंधित मोबाईल धारक के खिलाफ शिकायत की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम चक्रे

(Police Inspector Crime Uttam Chakre) और  पुलिस  अंमलदार अदिनाथ खेडकर (Police Amaldar Adinath Khedkar) कर रहे है।

CM Eknath Shinde | पुणे शहर में रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण के लिए MSRDC को 250 करोड़ रुपये वितरित, मुख्यमंत्री ने सभागृह में दी जानकारी

Pune News | पुणे में 80 शिवभोजन के केंद्र संचालक को तीन माह से अनुदान से वंचित