Pune Crime | पुणे के शिरूर में महाराष्ट्र बैंक पर दिन-दहाड़े डाका, करोड़ों रुपए के  सोने और कैश की लूट, घटना का CCTV सामने आया 

पुणे (Pune News) : बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में दिन-दहाड़े डाका डालने (Robbery in Bank Of Maharashtra) की शॉकिंग करने वाली घटना सामने आई है।  पुणे (Pune Crime) जिले के शिरूर तालुका के पिंपरखेड़ स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में आज दोपहर 1. 30 में डाका डाला (Pune Crime) गया।

डकैत पिस्तौल की नोक पर बैंक से करोड़ों रुपए का सोना  (Gold) और कैश (Cash) लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।  इसका वीडियो सामने आया है।  इस घटना से खलबली मच गई है।

 

बैंक में डाका (Robbery) डाले जाने के बाद पुणे (Pune) और अहमदनगर जिले (Ahmednagar District) के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस स्टेशन की सीमा के सभी पुलिस पाटिल, ग्राम सुरक्षा दल और नागरिकों को महत्वपूर्ण संदेश भेजा गया है।  शिरूर पुलिस स्टेशन (Shirur Police Station) की सीमा में पिंपरखेड़ में महाराष्ट्र बैंक (Maharashtra Bank) पर हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला है।  डकैत 25-30 उम्र के थे।

 

5 से 6 डकैतों ने नीले रंग का जींस, ग्रे रंग का जर्किन, कानटोपी चश्मा और पैर में बूट पहनकर सिल्वर रंग की सियाज गाड़ी (Maruti Siyaj) में आये  जिसमे आगे के हिस्से में प्रेस लिखा था। इस गाड़ी से आरोपी नगर की दिशा में फरार हो गए।  शिंगवे, पारगांव,   रांजणी, वलती, भागड़ी, थोराणड़ले और अन्य गांवों के पुलिस पाटिल से इस मैसेज को अपने गांव में अन्य ग्रुप में भेजने के लिए कहा गया है।  साथ ही सिल्वर रंग की गाड़ी और संदिग्ध नज़र आने पर तत्काल मंचर पुलिस स्टेशन (Manchar Police Station) को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।  ग्राम सुरक्षा दल की मदद से इस गाड़ी व आरोपियों को पकड़ने का संदेश  भेजा गया है।

 

चंद्रपुर (Chandrapur) जिले के वरोरा तालुका के तेमुर्डा में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में मार्च महीने में डाका डाला गया था।  डकैतों ने 6 लाख कैश और 10 तोला सोना लूट लिया था।  इस घटना से खलबली मच गई थी।  सुबह में स्थानीय नागरिकों को महाराष्ट्र बैंक के पीछे की तरफ का खड़की टुटा नज़र आया।  ग्रामीणों को चोरी (Theft) का संदेह हुआ और वरोरा पुलिस (Warora Police) को इसकी जानकारी दी थी।  पुलिस ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की शुरुआत की।  लोहे की ग्रिल गैस कटर की मदद से तोडा गया नज़र आया।  साथ ही इस बिल्डिंग के पीछे गैस सिलेंडर पड़ा नज़र आया।

 

 

Pune Crime | पुणे के लोणीकंद में पिता की अस्थि विसर्जन के लिए गाड़ी लेकर की धोखाधड़ी