Pune Crime | शंकर चव्हाण पर की गई फायरिंग का बदला लेने के लिए दो गुंडों पर हमला कर हत्या; येरवडा की घटना

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | शंकर चव्हाण पर की गई फायरिंग का बदला लेने के लिए 8 से 10 लोगों के गिरोह ने दो गुंडों पर हमला कर उसकी निर्संस हत्या कर दी। (Pune Crime)

 

मृतकों के नाम अनिल ऊर्फ पोपट वाल्हेकर और सुभाष ऊर्फ किसन राठोड है। यह घटना येरवडा के लक्ष्मी नगर के पांडु लमाण बस्ती के श्वेता चव्हाण के कार्यालय के बाहर सुबह 3 बजे हुई। इस मामले में सुभाष राठोड के भाई लक्ष्मण राठोड ने येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष राठोड ने 2008-2009 के दौरान शंकर चव्हाण पर फायरिंग की थी। इस अपराध की सजा काटकर राठोड बाहर आया था। (Pune Crime)

 

अनिल वाल्हेकर, सुभाष राठोड व एक अन्य व्यक्ति सुबह के वक्त मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
इसी दौरान 8 से 10 लोगों के गिरोह ने उन्हें रोका। उन पर हमला कर निर्दयता से हत्या कर दी।
इस दौरान मृतक का तीसरा साथी भाग निकला।

 

इस घटना की जानकारी मिलने पर सीनियर पुलिस अधिकारी सुबह सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर केस दर्ज किया है।
येरवडा पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस दौरान एक को कस्टडी में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

Web Title : – Pune Crime | In revenge for the firing on Shankar Chavan, two criminals were stabbed to death; incident in Yerwada

 

इसे भी पढ़ें

 

Urvashi Rautela | अभिनेत्री उर्वशी रौतेला साउथ में चिरंजीवी के 300 करोड़ की ‘वाल्टेयर वीरैया’ में निभाएंगी नेवी ऑफिसर की भूमिका

Pune Crime | कट मारने को लेकर युवक की हत्या का प्रयास; मुंढवा के बंधारा रोड की घटना

Maharashtra DCP / Addl SP / SP Transfers | 16 उपायुक्त / पुलिस अधीक्षक / अपर अधीक्षक ग्रेड के पुलिस अधिकारियों का पुणे में ट्रांसफर