Pune Crime | पुणे के चाकण में चाकू से धमकाकर दिन-दहाड़े  दो युवकों का अपहरण, Google Pay दवारा डेढ़ लाख की फिरौती वसूली 

पुणे/पिंपरी : Pune Crime | कार से आये चार लुटेरों ने दो युवकों को चाकू से डराकर उनका अपहरण कर लिया।  उनके साथ मारपीट (Beating) कर उनके गूगल पे (Google Pay) से डेढ़ लाख रुपए की फिरौती (Ransom) वसूलने के बाद छोड़ दिया।  यह घटना चाकण (Chakan) के पास भांबोली फाटा, वराले में 18 अक्टूबर (Pune Crime) को हुई।

इस मामले में मोहम्मद अहमद सागीर (Mohammad Ahmed Sagir) (उम्र 28, नि – वासोली फाटा, एमआईडीसी चौके खेड़, मूल नि – दुमदुमवा, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश) ने चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 सागीर और मुख्तार खान भांबोली फाटा में थे तभी कार से आये चार लुटेरों ने चाक़ू की नोक  पर उन्हें कार में बिठाकर उनका  अपहरण (Kidnapping) कर लिया। लुटेरों ने हाथ का अंगूठा काट देने की धमकी देकर मारपीट (Pune Crime) की।  उनसे जबरन 50 हज़ार रुपए छीन लिए।  साथ ही गूगल पे से सौरभ वसंत टोपे (Vasant Tope) के नाम पर 25 हज़ार, 25 हज़ार रुपए और 50 हज़ार रुपए तीन बार फिरौती (Ransom) की रकम ट्रांसफर कराया और छोड़ दिया।

 

 

 

—————————————————————————————————————————————————

 

Pune Crime | मां का प्रेमी 15 वर्षीय बेटी के साथ करने लगा अश्लील हरकत; ‘ऐसी’ घिनौनी हरकत करनेवाले पर FIR

पुणे : Pune Crime | मां के प्रेम संबंध चल रहा था, ऐसे में उसके नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने की घटना (Pune Crime) सामने आई है। इस मामले में हडपसर में रहनेवाली एक 15 वर्षीय लड़की ने हडपसर पुलिस थाने (Hadapsar Police Station) में शिकायत दी है। यह घटना मई 2020 से सितंबर 2021 के दौरान हुई है।  हडपसर पुलिस ने मुंबई में रहनेवाले अजित रतन जायसवाल (Ajit Ratan Jaiswal) (नि. मुंबई) के खिलाफ 354, 354 अ, 506 पॉक्सो 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।