Pune Crime | पुणे के ‘मटका किंग’ संजय पाटोले की गोली मारकर हत्या; शिरवल में हड़कंप

पुणे/सातारा: Pune Crime | पुणे के कात्रज परिसर में मटका किंग (matka king) के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। संजय सुभाष पाटोले Sanjay Subhash Patole (उम्र 36, नि. बिबवेवाडी) की हत्या (murder in shirval) हुई है। यह घटना खंडाला तालुके के शिरवल (shirval) स्थित फुलमला परिसर के लेक पैलेस बिल्डिंग के टैरेस पर रविवार शाम 6 बजे के आसपास हुई है।(Pune Crime)

इस मामले में शिरवल पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संजय पाटोले मटका किंग के रूप में प्रसिद्ध था। वह काम के लिए बाहर जा रहा है, ऐसा कह कर घर से बाहर सुबह 6 बजे निकला था। उसके साथ एक व्यक्ति और था। उसके बाद शिरवल स्थित लेक पैलेस बिल्डिंग के टैरेस पर शाम 6 बजे के आसपास बिल्डिंग में रहनेवाली एक महिला गई। उस समय उसे खून से सना एक व्यक्ति गिरा दिखा। उसने इसके बारे में अपने पति को बताया। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिरवल पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नवनाथ मदने व उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे। शव की जेब में आधार कार्ड मिला।

इस आधार कार्ड के कारण यह जानकारी सामने आई कि यह शव पुणे के मटका व्यवसायी संजय पाटोले की है। इस बिल्डिंग के नीचे पाटोले की गाड़ी खड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके रिश्तेदार शिरवल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

इस बारे में पुलिस ने कहा है कि लेक पैलेस पुरानी बिल्डिंग है, यहाँ सबलोग रहने के लिए आए हैं। संजय पाटोले की गाड़ी बिल्डिंग के बाहर पार्क की गई थी। बिल्डिंग में उसकी पहचान का कोई नहीं है। कोई तो उसे बिल्डिंग के टैरेस पर ले गया। वहां पर उसे बहुत ही करीब से देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या करने की जानकारी प्राथमिक जांच में सामने आई है। आगे की जांच शुरू है।

Pune Corporation Elections (PMC Elections) | पुणे मनपा चुनाव में RPI को चाहिए 25 सीट

चुनावी रंग में रंग चुका है प्रभाग क्रमांक 4 वाघोली- EON IT Park

Pune Crime | फ्लैट धारक के साथ विश्वासघात! ओम तिरुपती डेवलपर्स के सागर अग्रवाल, इराण्णा रायचुरकर, संतोष तरस और ओमप्रकाश अग्रवाल पर मामला दर्ज, जानें मामला