Pune Crime | पुणे के सिंहगढ़ रोड में सिर को पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या 

पुणे (Pune News) : Pune | सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) में  कैनॉल रोड के पास युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या (Murder) करने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।

मृतक का नाम योगेश अंकुश भोक (Yogesh Ankush Bhokare) (उम्र 38, नि – गली नंबर 23, जनता कॉलोनी ) है।  यह घटना सिंहगढ़ रोड के रामकृष्ण मठ के पीछे कैनॉल रोड में मंगलवार की शाम 7 से रात 10 बजे के बीच हुई।

 

इस मामले में आदिति योगेश भोकरे (Aditi Yogesh Bhokare) ने दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन (Dattawadi Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश भोकरे टेलर का काम करते थे।  मंगलवार की शाम वह घर से निकले थे. इसके बाद पुलिस (Police) को रात में कैनॉल रोड में शव मिलने की जानकारी मिली।

 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो देखा कि भोकरे के सिर, चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या (Murder) की गई है।  पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस इंस्पेक्टर खांडेकर (Police Inspector Khandekar) जांच कर रहे है।

 

 

————————————————————————————————————————————————–

 

Pune Crime | पुणे के चाकण में दो लोगों ने भागकर शादी की और इधर बैठक में घरवाले एक दूसरे से भिड़े

Pune Crime | पुणे के ससानेनगर में मोमोज के पैसे मांगने पर गुंडों ने कोयता से वार कर जान से मारने का प्रयास किया  ; हड़पसर परिसर की घटना