Pune Crime | लोणी कालभोर में गला दबाकर युवक की हत्या

पुणे (Pune News) : Pune Crime | लोणी कालभोर (Loni Kalbhor) के छत्रपती शिवाजी उद्यान (Chhatrapati Shivaji Udyan) स्थित पानी की टंकी के पास गला दबाकर युवक की हत्या (Murder) करने की जानकारी सामने आई (Pune Crime) है।

 

विजय उर्फ गुलशन रोहिदास मोरे (Gulshan Rohidas More) (उम्र 23, नि. पाषाणकर बाग, लोणी कालभोर) मृत युवक का नाम है। इस प्रकरण में उसके भाई रोहित मोरेने (Rohit Morene) ने  लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) के पास शिकायत दी है। लोणी कालभोर पुलिस थाने (Loni Kalbhor Police Station) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी (Senior Police Inspector Rajendra Mokashi) ने कहा कि विजय मोरे जहाँ खुदाई का काम मिलता था वहाँ मजदूरी करता था। उसे दो साल से शराब की लत लग गई थी। विजय अपनी मां के साथ रह रहा था। उसके पास में ही उसका भाई पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

 

विजय रविवार रात साढ़े 10 बजे अपनी मां से यह कह कर गया कि आधे घंटे में आ रहा हूँ। वह रात में वापस नहीं आया। इसलिए उसकी मां को चिंता हुई और उसने सुबह रोहित से इस बारे में बताया।

 

इस बीच रोहित उसे ढूंढने के लिए बाहर गया तभी ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) में काम करनेवाले विनोद जाधव (Vinod Jadhav) ने पानी की टंकी के पास विजय को बेहोशी की हालत में देखा, उसके चेहरे पर खून लगा हुआ था।

 

लोणी कालभोर पुलिस उसे ससून अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या होने की डॉक्टर ने पुष्टि की। लोणी कालभोर पुलिस (Loni Kalbhor Police) ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

 

Crime News | परिवार के तीन लोगों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, इस हत्याकांड से गोंदिया में खलबली

Pune Crime | पुणे के हिंजवडी के लॉज में देह व्यापार का पर्दाफाश; सोशल सिक्योरिटी सेल की टीम का छापा