Pune Crime News | दोगुने पैसे देने के बाद भी 3 रूम और 2 लाख मांगने वाले शातिर गुंडे पर रंगदारी का केस दर्ज

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime News | ब्याज पर पैसे लेने के बाद दोगुना रिटर्न किया। इसके बाद भी होस्टल का 3 रूम पर कब्जा और 2 लाख रूप नही देने पर जान से मार देने की धमकी देने वाले शातिर गुंडा सहित दो लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। (Pune Crime News)

 

इस मामले में पुलिस ने नाना बाळु कुदले (उम्र 40, नि. हनुमाननगर, केलेवाडी, कोथरुड) और मंगेश ऊर्फ गणेश भगवान दिघे (उम्र 31, नि. राजीव गांधी पार्क, कोथरुड) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नाना कुदले पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी है। जितेंद्र जगताप आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

 

इस मामले में एक 32 वर्षीय व्यवसायी ने कोथरूड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना कोथरूड के मोहन मिनी मार्केट के पास 16 अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान हुई है।

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को आर्थिक दिक्कत होने की वजह से उन्होंने अप्रैल 2022 में गणेश दिघे की मध्यस्थता से नाना कुदले से 7 लाख रूप 10 फीसदी हर महीने ब्याज पर लिया था। उन्होंने मूल, ब्याज और दंड सहित मिलाकर 13 लाख 81 हजार रूपए वापस किए। इसके बावजूद नाना कुदले उनसे और पैसे मांग रहा था। 30 मार्च को वह शिकायतकर्ता के होस्टल पर आया। उसने यह के सीसीटीवी में तोड़फोड़ कर 3 रूम पर कब्जा देने और 2 लाख रुपए मांगे। यह नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस धमकी से शिकायतकर्ता घबरा गए और पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस सब इंस्पेक्टर चव्हाण मामले की जांच कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Crime News | A case of extortion has been filed against the inn goon who demanded 3 rooms and 2 lakhs even after paying double the amount

 

इसे भी पढ़ें

 

Vh1 Supersonic | भारत का अपना बहु-शैली संगीत और जीवन शैली महोत्सव, वीएच1 सुपरसोनिक, पुणे लौटा

Resham Sahani | रेशम सहानी ने फराज में नए लोगों को लाने के लिए हंसल मेहता की प्रशंसा की

अभिनेता वरुण भगत ने छोड़ दिए सभी के पास्सेने, देखिये अभिनेता की यह ५ इंटेंस वर्कआउट वीडियो जो आपको भी कर देगा प्रेरित

Urvashi Rautela | अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने छोड़ा अनुष्का शर्मा और सलमान खान को पीछे, बानी सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री 62.8 मिलियन फॉलोअर्स से