पुणे क्राइम न्यूज : चतुःश्रृंगी पुलिस स्टेशन – दोस्त और महिला मित्र के सामने इम्प्रेशन जमाने के लिए पहनी पुलिस की वर्दी; और फंसा जाल में

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime News | दोस्त और महिला मित्र के सामने इंप्रेशन जमाने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बता कर पुलिस की वर्दी पहनी। लेकिन पेट्रोलिंग कर रहे चतु:श्रृंगी पुलिस को औंध चौकी में नियुक्त होने की बात बताने पर उसका भंडा फूट गया। पुणे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम यशवंत रमेश धुरी (उम्र 35, नि. तापकीरनगर, नडे कॉलोनी, कालेवाडी ) है। इस मामले में पुलिस हवलदार श्रीकांत वाघवले ने चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना औंध के नागरस रोड के राम नदी पुल पर रविवार की दोपहर डेढ़ बजे हुई।

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश कुमार महाडिक व उनके सहकर्मी निजी वाहन से पेट्रोलिंग कर रहे थे।

 

इसी दौरान राम नदी के पुल पर उन्हें एक पुलिसकर्मी खड़े नजर आए। वह अज्ञात लगने पर उससे पूछा गया कि आप कहा नियुक्त हो। उसने बताया कि वह औंध चौकी का पुलिसकर्मी है। उसके बदन पर पुलिस की वर्दी थी लेकिन पांव में चप्पल थे।

 

खाकी ड्रेस के कांधे पर म. पो. जबकि कैप पर पिंपरी चिंचवड पुलिस लिखा था। इसलिए उसके झूठे होने का ध्यान आने पर उसे चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन लेकर आए।

 

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। अपने दोस्तो और महिला मित्र के सामने इंप्रेशन जमाने के लिए यह ड्रेस पहनने की बात उसने बताई। पुलिस हवलदार कापरे मामले की जांच कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Crime News | Chathushringi Police Station – Police uniform worn to impress friends; And caught in the net

 

इसे भी पढ़ें

 

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, घसीटते हुए ले जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत ; वाघोली की घटना

पुणे क्राइम न्यूज : खड़क पुलिस स्टेशन – एक थाली पर एक थाली फ्री ऑफर से महिला को लगाया २ लाख का चूना

राज्य के 11 वरिष्ठ IPS पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन देकर ट्रांसफर; IPS सुरेश मेकला, राजकुमार वटकर, कृष्ण प्रकाश, निखिल गुप्ता, रवींद्र सिंघल, सुखविंदर सिंह शामिल