Pune Crime | पत्नी का बहन के पति के साथ अनैतिक संबंध होने के शक में आरोपी पति ने पत्नी के शरीर पर डाले गरम मटन करी

इंदापुर – Pune Crime | पत्नी का बहन के पति के साथ अनैतिक संबंध होने के शक में हुए विवाद में पति ने पत्नी के शरीर पर गर्म मटन करी डाल दिया। इससे पत्नी के बाएं कंधे से लेकर कोहनी तक का हिस्सा जल गया। घटना ( Pune Crime) शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे इंदापुर के सरस्वती नगर में हुई।

25 वर्षीय महिला ने इंदापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला सुबह मटन गर्म कर रही थी। इस दौरान उसका पति आ गया और पत्नी से कहने लगा कि तुम्हारे बाहर संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहन के पति के साथ तुम्हारा अनैतिक संबंध हैं। जिससे उनके बीच विवाद हो गया। उसके बाद उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और डंडों से पीटा। इतना ही नहीं उसके चरित्र पर शक करते हुए आरोपी पति ने शिकायतकर्ता के बाएं कंधे से लेकर कोने तक गर्म मटन करी डाल दोय। गर्म करी के कारण वह जल गयी। फ़िलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।

Pune | अजीत पवार जल्द बड़ा धमाका करेंगे? भाजपा को जोरदार झटका देने की तैयारी 

Pune | राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar) ने आगामी मनपा चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण बयान दिया है।  पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे है।  पुणे (Pune) के कई भाजपा (BJP) नगरसेवक के संपर्क में होने का दावा अजीत पवार ने किया है।  ऐसे में मनपा चुनाव से पहले ही अजीत पवार भाजपा को झटका देंगे क्या ? इस पर सबकी नज़रें टिकी है।