Pune Crime | पुणे के येवलेवाड़ी में हुक्का गोदाम पर पुलिस का छापा ; 22 लाख का माल जब्त 

पुणे : Pune Crime |  कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) की सीमा के येवलेवाड़ी में पुलिस (Police) ने हुक्का के  समान गोदाम पर छापा (Raid) मारा है।  परिसर के साईं सर्विस के पास स्थित श्रीया हाइट्स बिल्डिंग (Shriya Heights Building) की पार्किग की जमीन पर बने गोदाम में एक व्यक्ति ने हुक्का का फ्लेवर व हुक्का पीने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बिक्री के लिए रखा  था।  इसकी जानकारी (Pune Crime) पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर हुक्का और हुक्का का सामान कब्जे में ले लिया।

 

इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार आरोपियों के नाम अश्रफ रंगूनवाला (उम्र 37 ), नावेद मुन्नेखान (उम्र 21 ) और शफीक मोहम्मद मालापुरी (उम्र 18, सभी नि – लेक डिस्ट्रिक्ट सोसायटी, येवलेवाड़ी  ) है।  इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख का माल जब्त किया है।

 

कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) में सिगरेट व अन्य तंबाखू संबंधित उत्पादन (महाराष्ट्र ) अधिनियम 2018 की धारा 4अ और 21 के तहत केस दर्ज किया गया है।  इस मामले की जांच स्वप्निल पाटिल (Swapnil Patil), पुलिस सब इंस्पेक्टर, कोंढवा कर रहे है।

 

 

 

SSC Exam 2022 | 18 नवंबर से दसवीं की परीक्षा के लिए आवेदन भरने की शुरुआत 

Pune Crime  | पुणे के प्रसिद्ध अभिनेता अनिकेत विश्वासराव के खिलाफ पत्नी और अभिनेत्री स्नेहा ने पारिवारिक हिंसा और मारपीट का केस दर्ज कराया 

Pune News | दर्दनाक ! मशीन में स्कार्फ फंसने से नवविवाहिता की मौत ; छह महीने पहले हुई थी शादी