Pune Crime | पुणे के उत्तमनगर में पुराने विवाद में युवक पर कोयते से वार

पुणे (Pune News) : बड़े भाई के साथ हुए झगड़े को लेकर शातिर अपराधी दवारा उसके  छोटे भाई पर कोयते से वार करने की घटना पुणे (Pune Crime) के उत्तमनगर में हुई है।  यह घटना रविवार की रात 9 बजे उत्तमनगर (Uttamnagar) के मासेआली के सार्वजनिक रोड पर हुई।  इस मामले में पुलिस (Police) ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  उसके दो साथी फ़िलहाल फरार (Pune Crime) है।

 

इस घटना में  अशवेक महेंद्र ननावरे (Ashwek Mahendra Nanavare) (उम्र 23, नि – साईंधाम बिल्डिंग, मासेआली, उत्तमनगर) जख्मी हो गया है।  उसने उत्तमनगर पुलिस स्टेशन (Uttamnagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस ने शातिर अपराधी चेतन चव्हाण (Chetan Chavan) (उम्र 23) और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या (Murder) के प्रयास का  केस दर्ज कर चेतन को गिरफ्तार कर लिया है।  जबकि उसके दो साथी फरार है।  पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता की एक-दूसरे से पहचान है।  शिकायतकर्ता के बड़े भाई का आरोपी के साथ पहले विवाद हुआ था।  शिकायतकर्ता  अशवेक  रविवार की रात मासेआली के सार्वजनिक रोड से पैदल जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बाइक पर आये।  उन्होंने  अशवेक के साथ गाली-गलौज की. इसी दौरान आरोपी  के साथ आये बदमाश ने पूछा, यह उसी का भाई है क्या ? इसके बाद उसके सिर पर कोयते से  हमला (Attack) कर दिया।

 

लेकिन वार चूक जाने से  अशवेक के हाथ पर चोट लगी।  इसके बाद आरोपियों ने परिसर में जमकर हंगामा करते हुए दहशत पैदा की।  मामले की जांच उत्तमनगर पुलिस (Uttamnagar Police) कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के चिखली में पेंटर की जिंदगी हुई बेरंग ; मजदूरी के पैसों के लिए की हत्या

Pune Crime | ‘कात्रज की हत्या हुई !’ पुणे में  झलका फ्लेक्स; उल्टी-सीधी चर्चा शुरू