Pune Crime | पुणे के ‘मटका किंग’ की हत्या करनेवाले 6 लोग गिरफ्तार; हत्या का कारण आया सामने

पुणे/शिरवल : पुणे (Pune) के कात्रज (Katraj) परिसर के मटका व्यापारी के सिर में गोली मारकर हत्या (Murder)  करने की वारदात (Pune Crime) सामने आयी थी। संजय सुभाष पाटोले (Sanjay Subhash Patole) (उम्र 36, नि. बिबवेवाडी) की हत्या हुई थी। यह घटना खंडाला (Khandala) तालुके के शिरवल (Shirwal) स्थित फुलमला परिसर में लेक पैलेस (Lake Palace) के टैरेस पर हुई थी। मृत मटका किंग के जेब से मिले होटल बिल के आधार पर शिरवल पुलिस (Shirwal Police) ने इस वारदात पर से पर्दा उठाया। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार  (Arrest) किया है। पैसे के लेनदेन में हत्या (Pune Crime) करने की जानकारी सामने आई है।

 

तरबेज मेहमूद सुतार (Tarbez Mehmood Sutar) (उम्र 31, नि. कात्रज, पुणे), किरण बबनराव सालुंखे (Kiran Babanrao Salunkhe) (आंबेगांव), विकी राजेंद्र जाधव (Vicky Rajendra Jadhav) (वानवडी), शंकर उर्फ तात्या आश्रुबा पारवे (Shankar alias Tatya Ashruba Parve) (बिबवेवाडी), नितीश उर्फ रित्या सतीश पतंगे (Nitish alias Ritya Satish Patange) और राकेश सुरेश गायकवाड (Rakesh Suresh Gaikwad) (पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। पुणे के अलग-अलग हिस्से से इन आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को शिरवल पुलिस थाने (Shirwal Police Station) में लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

मृत संजय पाटोले और मूख्य सूत्रधार के बीच आर्थिक लेनदेन और जमीन के कारण पर विवाद था। दोनों ने एक दूसरे को मारने की धमकी दी थी। इसई कारण आरोपी तरबेज ने अपने साथियों की मदद से संजय की हत्या कर दी। आरोपी ने संजय के सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या (Pune Crime) की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली नहीं मिली। गोली मृतक के नाक से आरपार होकर एक नाले में गिरी होगी, ऐसा संदेह पुलिस को है।

 

होटल के बिल के कारण हुआ खुलासा

 

संजय पाटोले का शव खून से सना हुआ पाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पंचनामा के दौरान पुलिस को शव के जेब में होटल का बिल मिला। इसके अनुसार पुलिस की टीम होटल गई और सीसीटिवी (CCTV) की जांच की। स समय मृत संजय के साथ कुछ आरोपी खाना खाते हुए पाए गए। उसमें से एक शातिर अपराधी था। इसके अनुसार पुलिस ने पुणे के अलग-अलग हिस्सों में जाकर आरोपियों को पकड़ा।

 

 

 

Ahmednagar Crime | ‘बिग मी इंडिया’ ने पुणे के 62 लोगों को 7 करोड़ का लगाया चूना, अहमदनगर पुलिस की जांच में खुलासा

Pune Crime | वडगांवशेरी स्थित ‘वाटर बे’ के पीछे वाले मैदान में युवक पर कोयते से वार; तीन शातिर अपराधी सहित 6 लोगों की टोली के खिलाफ मामला दर्ज