Pune Crime | पुणे : शॉकिंग! पिस्तौल लहराते हुए मनाया मृत अपराधी का जन्मदिन 

पुणे, 6 अगस्त | (Pune Crime) कुछ दिनों पहले पुणे में एक गुंडे के अंतिम संस्कार के दौरान उसके साथियों दवारा बाइक रैली (bike rally) निकालने की घटना सामने आई थी।  इसके बाद पुलिस (police) के कामकाज को लेकर हर तरफ से आलोचना होने लगी थी।  पुणे (Pune Crime) के बिबवेवाड़ी परिसर से इसी तरह की एक घटना सामने आई है।  मर चुके एक शातिर अपराधी का उसके साथियों ने जन्मदिन (birthday celebration) मनाया।

चौंकाने वाली बात यह है कि जन्मदिन मनाने के दौरान उसके साथियों ने पिस्तौल लहराते हुए अपराधी के नाम के नारे  भी लगाए।  इस मामले में अक्षय उर्फ़ प्रसाद कानिटकर (उम्र 22, नि – बिबवेवाड़ी ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  इस मामले में पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
इस पुरे घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक बार फिर से कार्रवाई करने की शुरुआत की है ।  क्राइम ब्रांच की पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  अब सवाल खड़ा हो रहा है कि स्थानीय पुलिस इस तरह की घटनाओं से किस तरह अनभिज्ञ रहती है।
शातिर अपराधी भावेश कांबले की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई थी।  लेकिन उसका जन्मदिन पिछले महीने 7 जुलाई को मनाया गया था।  उसके जन्मदिन पर उसके कई साथियों दवारा जमकर उत्पात मचाने की जानकारी अब सामने आई है।
भावेश के घर के सामने जमा हुए 10 से 15 लोगों ने खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए जोर-जोर से उसके नाम के नारे लगाए।  पुरे बिबवेवाड़ी परिसर में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू है।  लेकिन पुलिस के कानों तक यह बात कैसे नहीं पहुंची ? यह सवाल नागरिकों दवारा पूछा जा रहा है।

 

Pune News | पुणे जिले में कंट्रोल में है ‘जीका’ वायरस संक्रमण

पुरंदर तालुके में जीका वायरस संक्रमण (zika virus infection) की स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य (central health) दस्ते ने दी है। (Pune News) गुरुवार को इस दस्ते के बेलसर गांव (ता. पुरंदर) का निरीक्षण करने के बाद दस्ते के मुखिया डॉ. हिम्मतसिंह पवार (Dr. Himmat Singh Pawar) ने यह जानकारी दी।