पुणे : Pune Crime | मेट्रोमोनियल साइट (Matrimonial sites) पर पहचान होने के बाद शादी का झांसा देकर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध (Pune Crime) बना कर उसका शोषण (rape in pune) किया है।
इस मामले में चतुशृंगी पुलिस ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। लक्ष्मण गंगाधर राउत (उम्र 33, नि. पत्रा चाल, पाषाण, मूल नि. लोणी कालभोर) पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम है। अभी वह पुणे ग्रामीण पुलिस दल के एटीएस सेल में कार्यरत है। इस मामले में एक 29 वर्षीय महिला वकील ने चतुशृंगी पुलिस थाने में शिकायत दी है।
इस मामले में पुलिस द्वरा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता और लक्ष्मण राऊत की मार्च 2020 में मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से पहचान हुई थी। राउत ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उससे जान पहचान बनाई। उसे शादी का झांसा देकर देहुरोड, पिंपले निलख में लॉज पर लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध (Pune Crime) बनाया। शादी के लिए मना करने पर पीड़िता को एहसाह हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसके बाद चतुशृन्गी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Pune News | नगर निगम वार्ड संरचना का सांख्यिकी विवरण तैयार!
Pune News | ओमिक्रॉन औऱ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाययोजना की जरूरत
Pune Crime | दोपहिया सवार दो लोगों को रौंदकर फरार बस चालक गिरफ्तार