Pune Crime | पुणे में ‘इस’ वजह से हुई समीर पर फायरिंग! दिनदहाड़े मर्डर करनेवाले का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पुणे : Pune Crime | पुणे में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने की सीमा में सोमवार दोपहर पौने 12 बजे के आसपास एक व्यक्ति पर 6 गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस अपराध में आरोपी को ढूंढते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य दो साथी फरार है। आर्थिक लेनदेन में हत्या होने की जानकारी पुलिस ने दी है। साथ ही मृतक (Pune Crime) की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण नहीं बल्कि आर्थिक लेनदेन में हत्या की गई है, ऐसा पुलिस ने कहा है।

समीर हुसैन मनूर (उम्र 28, नि. फालेनगर, भारती विद्यापीठ) मृतक का नाम है। मेहबूब सैफन बनोरगी को गिरफ्तार किया गया है। वह समीर का दोस्त था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक समीर मनूर निर्माण व्यवसायी है। उसका पुराना दोस्त मेहबुब सैफन बनोरगी के साथ पैसों के लेन-देन की वजह से बनोरगी और उसके साथियों ने समीर पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मृतक और आरोपी के बीच पिछले 7 महीने से विवाद चल रहा था, ऐसी जानकारी भी पुलिस ने दी है। इस अपराध के दो आरोपी जनता वसाहत के हैं। 6-7 महीने पहले पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय उन लोगों ने आपस में ही विवाद को खत्म कर लिया था।

कैसे की हत्या

आरोपी ने मृतक का उसके घर से पीछा करना शुरू कर दिया। घर से बुलेट पर बाहर निकला समीर चाय पीने के लिए चंद्रभागा चौक पर आया था। समीर हमेशा उस जगह पर चाय पीने के लिए आता था, इसलिए आरोपी ने उस जगह को चुना। समीर जब चाय पी रहा था तभी आरोपी ने पीछे से उसके ऊपर फायरिंग की। सिर पर गोली लगने की वजह से मौके पर ही समीर की मौत हो गई।

 

Pune News | 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय! शूरवीरों का इतिहास नई पीढ़ी को बताना जरूरी- मंत्री सुनील केदार

Pune News | कर्नाटक में बजा महेशदादा स्पोर्टस फाउंडेशन की महिला कबड्डी टीम का डंका 

Pune Crime | फर्जी लोन मंजूरी से फाइनांस कंपनी को लगाई 2 करोड़ की चपत