Pune Crime | शॉकिंग : खाना अच्छा नहीं बना इसलिए पति ने पीठ पर काटा; पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

पुणे : Pune Crime | पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) शहर में एक विचित्र घटना हुई है। खाना अच्छा नहीं बनाया इसलिए पति ने पत्नी के पीठ पर काट लिया। जोर से काटने की वजह से पत्नी घायल हो गई। इससे परेशान होकर पत्नी सीधा पुलिस थाने (police station) पहुंच गई। यह घटना (Pune Crime) भोसरी में हुई है। इस दौरान पुलिस (Police) ने आरोपी पति को बुलाकर समझाया और दोनों की लड़ाई खत्म हुई, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है।

 

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय आरोपी ने पत्नी के साथ सिर्फ इसलिए गाली गलौज और मारपीट क्योंकि पत्नी ने खाना अच्छा नहीं बनाया। इसके साथ ही बेटी के साथ भी मारपीट की, ऐसा शिकायत में स्पष्ट किया गया है। साथ ने इस दौरान शराब का भी सेवन किया था। मारपीट करते समय आरोपी पति ने गुस्से में पत्नी के पीठ पर काट लिया।

 

इस  बीच पति और पत्नी उच्चशिक्षित हैं। पति हमेशा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है, लेकिन जब पति ने पत्नी के पीठ पर काट लिया तो उसकी सहनशीलता खत्म हो गई और पत्नी पुलिस में जाकर पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज किया और पति को समझाया, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी है।

 

 

 

Pune Crime | भाईगिरी करनेवाला  शातिर अपराधी एक साल के लिए स्थानबद्ध; पुणे पुलिस आयुक्त गुप्ता ने की कार्रवाई

 

Pune Crime | पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

 

Pune Crime | पुणे स्टेशन परिसर से 15 लाख 67 हजार का नशीला पदार्थ जब्त; दो गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई