Pune Crime | पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक के बेटे पर 32 वर्षीय महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप; FIR दर्ज, मची खलबली

पुणे : Pune Crime | पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के नगरसेवक के बेटे ने एक महिला के साथ बार-बार रेप किया। समीर बंडू तात्या गायकवाड (Sameer Bandu Tatya Gaikwad) (नि. मुंढवा गाव) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। इस मामले (Pune Crime) में मुंढवा में रहनेवाली एक 32 वर्षीय महिला ने मुंढवा पुलिस (Mundhwa Police) के पास शिकायत दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला सब्जी बेचने का काम करती है। आरोपी समीर गायवाड (accused Sameer Gaiwad) का महिला के घर सब्जी लेने के लिए आना-जाना था। डेढ साल पहले दोपहर साढे बारह बजे के आसपास पीड़िता घर में अकेली थी तभी आरोपी घर आया। किचन में उसने पीड़िता को कमर से पकड़ा। उसने विरोध किया तो उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता घबरा गई थी। उसके बाद उसने पीड़िता का मुंह पकड़ा और नीचे गिरा दिया। उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने पति और बेटे को मारने की धमकी दी।

 

इस धमकी की वजह से उसने इसके बारे में किसी से नहीं कहा। उसके बाद 17 दिसंबर 2021 को दोपहर 2 बजे समीर गायकवाड ने पिड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। तभी पीड़िता के पति और बेटे ने इस घटना को देखा। उस समय उसने दोनों को धमकी दी और वहां से निकल गया। इस घटना के बाद अब पीड़िता ने मुंढवा पुलिस के पास शिकायत दी है।  इसके अनुसार पुलिस ने समीर गायकवाड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

 

इस बीच राष्ट्रवादी के नगरसेवक सुनील उर्फ बंडू जयवंतराव गायकवाड ने मुंढवा पुलिस थाने (Mundhwa Police Station) में फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि बेटा समीर 17 दिसंबर को सब्जी खरीदने के लिए गया था। महिला का पति उसे अंदर ले गया और चाय दिया, उसके बाद वो बाहर आ गया। तब समीर उसकी पत्नी से बात कर रहा था। तब उसने झूठ बोला कि समीर ने उसका विनयभंग किया। विनयभंग की शिकायत देने का डर दिखाकर और उनकी प्रतिष्ठा पर कीचड़ उछालने का डर दिखा कर महिला, उसका पति, बेटा और उसकी मां, भाई ने हमसे जबरदस्ती 3 लाख रुपये की मांग की। मुंढवा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के औंध में नाना गायकवाड के बाद एक और साहूकारी का मामला उजागर! पुणे पुलिस ने 5 करोड़ के मामले में नाना वालके सहित दो को किया गिरफ्तार

 

Central Railway | 2021 में मध्य रेलवे ने अपने बुनियादी ढांचे को किया मजबूत