Pune Crime | पुणे में ‘स्पेशल 26’, भा. वि. पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, इनकम टैक्स के अधिकारी होने की बात कहकर लूटे 35 लाख

पुणे (Pune News) : Pune Crime | इनकम टैक्स अधिकारी (Income Tax Officer) होने की बात कह कर स्पेशल 26 के स्टाइल में एक सोनार को लगभग 35 लाख रुपये का चूना लगा कर भागे 9 लोगों को (Pune Crime) भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने गिरफ्तार (Arrest) किया है।

 

व्यास गुलाब यादव (Vyas Gulab Yadav) (उम्र 34, नि. बिहार), शाम अच्युत तोरमल (उम्र 31, नि. धनकवडी), भैय्यासाहेब विठ्ठल मोरे (Bhaiyasaheb Vitthal More) (उम्र 38, नि. चर्होली), किरणकुमार नायर (Kirankumar Nayar) (उम्र 31, नि. भोसरी), मारुती अशोकराव सोलंके (Maruti Ashokrao Solanke) (उम्र 30, नि. बीड), उमेश अरुण उबाले (Umesh Arun Ubale) (उम्र 24, नि. भोसरी), अशोका जगन्नाथ सावंत (Ashoka Jagannath Sawant), सुहास सुरेश थोरात (Suhas Suresh Thorat) (उम्र 31, नि. आकुर्डी) और रोहित संभाजी पाटिल (रोहित संभाजी पाटिल) (उम्र 23, नि. चर्होली) गिरफ्तार (Arrest) किए गए आरोपी का नाम है।

 

 

इस मामले में नंदकिशोर कांतीलाल वर्मा (Nandkishore Kantilal Verma) (उम्र 41, नि. वेंकटेश क्षितिज सोसाइटी, दत्तनगर) ने भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) में शिकायत दी है। यह घटना 26 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे से 27 अगस्त अगस्त सुबह डेढ़ बजे के दौरान हुई।

 

वर्मा का सोने की नथ बनाने का व्यवसाय है। वह घर में नथ बना कर ज्वेलर्स को सप्लाई करता है। व्यवसाय बढ़ने के कारण इलाके में दुकान खरीदने के बारे में सोच रहा था। इसलिए आरोपी को लगा कि उसके पास बहुत पैसे हैं। इसके अनुसार उन पर नजर रखी। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 के अनुसार उसने सुनार को लूटने की साजिश की। शिकायतकर्ता व उसके मित्र सोसायटी के पास रुके हुए थे तभी गुरुवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास सफेद रंग की कार से आरोपी आया। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि हम इनकम टैक्स (Income Tax) के अधिकारी है। आप टैक्स नहीं भरते हैं। अवैध रूप से सोने का व्यवसाय करते हैं, सरकार को ठगते हैं, तुम्हारे ऊपर इनकम टैक्स का रेड (income tax raid) है, ऐसा कहा। इसलिए शिकायतकर्ता घबरा गया। घर के सभी कागजात, अलमारी की छानबीन की। घर में 20 लाख रुपये नगद और 30 तोले सोना सिल किया गया।

उसके बाद सब ले लियालिया। शिकायतकर्ता को भी गाड़ी में बिठाकर पुलिस थाने में जाने का बहाना किया। घर से निकलने के बाद उसे नारायण मंदिर तक लेकर आया। वहां हथियार का डर दिखाकर उसे पीटा। उसकी जेब से 11 हजार 200 रुपये जबरदस्ती निकाला। जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी से उतार दिया।

 

उसके बाद 30 तोला सोना. 20 लाख रुपये कुल मिलाकर 35 लाख 11 हजार 200 रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। इससे वर्मा घबरा गए। दूसरे दिन भारती विद्यापीठ पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल, सहायक आयुक्त सुषमा चव्हाण के मार्गदर्शन में भारती विद्यापीठ पुलिस (Bharti Vidyapeeth Police) ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा लूटे गए माल भी जब्त किए गए।

 

 

Pune Crime | पुणे के खेड़ में अघोरी कृत्य ! वंश को दीपक चाहिए इसलिए तांत्रिक के कहने पर महिला को निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाया भस्म, हल्दी-कुंकुम

Pune | पुणे में ‘पीएमपी’ से लगे धक्के में लड़की की मौत