Pune Crime | शॉकिंग ! पुणे के मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल में आई 43 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल महिला ने की आत्महत्या, मची खलबली 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Crime) के मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल (Military Intelligence Training School) में आई  सेना की  एक लेफ्टिनेंट कर्नल महिला दवारा  फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की दर्दनाक घटना (Pune Crime) आज सामने आई।

इस मामले में वानवडी पुलिस स्टेशन (Wanwadi Police Station) में केस दर्ज किया गया है।  पुणे (Pune) का  मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल महाराष्ट्र (Maharashtra) का बेहद लोकप्रिय कॉलेज है।  इस संस्था की स्थापना 1950 में की गई थी।  यहां संस्था में 9 अलग-अलग कोर्स की पढ़ाई होती है।  साथ ही अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग दी जाती है।  इस ट्रेनिंग के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल महिला (lieutenant colonel Female) आई थी।

 

43 वर्षीय महिला सेना अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है।  उनके आत्महत्या की कोई वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।  घटना की जानकारी मिलने पर सेना के सीनियर अधिकारी और वानवडी की पुलिस (Wanwadi Police) ने यहां का दौरा किया।

 

यह मामला सेना के अधिकारी से जुड़ा होने की वजह से इसे लेकर पुलिस (Police) ने जानकारी देने से इंकार कर दिया है. लेकिन एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक (lieutenant colonel rank) की महिला अधिकारी दवारा आत्महत्या किये जाने से सेना में खलबली मच गई है।

 

पुलिस का कहना है कि 43 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल महिला ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है।  लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।  लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है. इस मामले में सेना के पीआरओ (PRO) से संपर्क करने पर कहा गया कि इसे लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

 

Pune Crime | पुणे के सिंहगढ़ रोड में सिर को पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या