पुणे: (Pune Crime) फेसबुक पर हुई पहचान के बाद एक महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कह कर साइबर चोर (cyber crime) ने लगभग 18 लाख का चूना (Pune Crime) लगाया है। उसे कस्टम ड्यूटी (Custom duty) के रूप में पैसे भरना महंगा पड़ा। इस मामले में पुणे (pune) के वानवडी पुलिस थाने (Wanwadi Police Station) में 43 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है। इसके अनुसार आईटी एक्ट (IT act) , धोखाधड़ी के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का फेसबुक अकाउंट है। एक व्यक्ति ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। उसने एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद उसकी पहचान हुई व दोनों के बीच बात होने लगी। उसने कहा कि वो विदेश में एक बड़ी कंपनी में अधिकारी है। उसने पीड़िता का विश्वास जीता। उसके बाद उसने कहा कि वो विदेश से गिफ्ट भेज रहा है।
कुछ दिन बाद कहा कि उसका गिफ्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा है। गिफ्ट में पैसे होने की बात भी उसने कही। इसलिए उसे छुड़ाने के लिए कहा। इस मौके पर कस्टम से बोलनेवाले व्यक्ति ने उसे अलग-अलग कारण देकर लगभग 18 लाख 12 हजार रुपये वसूले। उसके बाद भी उसे गिफ्ट नहीं मिला। फिर से अलग-अलग कारण देकर पैसे भरने को कहा। अब उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले की अधिक जांच वानवडी पुलिस कर रही है।