Pune Crime | खरीदारी के लिए आई महिलाओं ने सोने के ब्रेसलेट पर किया हाथ साफ़, घटना CCTV में कैद – Video

पुणे (Pune News) – खरीदारी के लिए अपने साथियों के साथ आभूषण की दुकान पर (Pune Crime) आई महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये के सोने के ब्रेसलेट की चोरी (Theft) कर ली। यह घटना (Pune Crime) सोमवार दोपहर ओतूर के चैतन्य ज्वेलर्स (Chaitanya Jewelers) में हुई। मामले की शिकायत सराफ संतोष वसंत डुंबरे (Santosh Vasant Dumbre) (47 नि. ओतुर, ता. जुन्नर) ने दर्ज कराई है।

 

सहायक पुलिस निरीक्षक परशुराम कांबले (Assistant Police Inspector Parashuram Kamble) द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे शिकायतकर्ता दुकान में बैठे थे तभी दो महिलाएं और एक पुरुष उनकी दुकान पर आए। एक महिला ने सेल्समैन से सोने की चेन दिखाने को कहा। जब वह उन्हें सोने की चेन दिखा रहा था, तो अन्य महिला ने उसे कंगन दिखाने के लिए कहा। सेल्समैन (Salesmen) ने उन्हें कंगन की ट्रे दी।

 

 

उसी दौरान दूसरी महिला ने सेल्समैन से बातचीत करने लगी और सेल्समैन का ध्यान भटकते ही सोने का ब्रेसलेट चुरा लिया। इसके बाद आरोपी (Criminal) बिना खरीदारी किए दुकान से बाहर निकल गए।

पुलिस (Police) को घटना की सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) मिली है और आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक परशुराम कांबले (Assistant Police Inspector Parashuram Kamble) द्वारा की जा रही है।

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Honey Trap Racket Pune | हनी ट्रैप के जरिये व्यवसायी को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, कोंढवा पुलिस ने युवती समेत 6 को पकड़ा

पुणे (Pune News), 17 अगस्त : व्यवसायी को हनी ट्रैप (Honey Trap Racket Pune) में फंसा कर अपराधी दोस्तों की मदद से कई लोगों को लूटने वाली युवती सहित 6 लोगों के खिलाफ कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) में केस दर्ज कर केवल 72 घंटे में गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।  यह युवती केवल 9वी पास है।  लेकिन उसे सोशल मीडिया (Social media) का इस्तेमाल करना आता है। उसका पति हत्या (Murder) के मामले में जेल में बंद है। 

 

Pune Crime | दुखद! सुबह गायब हुई युवती, शाम को कुएं में मिली, पुणे की घटना

Mumbai Crime | इंटीरियर डिजाइनर पर अभिनेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस