Pune : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे पूछने पर क्रूर पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या  

पुणे : ऑनलाइन टीम – एक क्रूर पति ने अपने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल पत्नी को पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे पता चल गया था। जिसके बाद जब पत्नी ने पति से इसके बारे पूछताछ की इस दौरान पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना पुणे के भवानी पेठ में घटी। खून के आरोप में सहकारनगर पुलिस ने आरोपी सलीम शकील शेख (33, भवानी पेठ) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सलीम ने 46 वर्षीय सुमैया शेख की हत्या कर दी, जो उससे काफी बड़ी थी। समर्थ थाने के पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम ने बताया कि सलीम की शादी सुमैया से हुई थी। उन्होंने सुमैया से दूसरी शादी की थी। उसके बाद भी सुमैया को पता चल गया था कि उसका एक महिला से अफेयर चल रहा है। यह महिला कौन है क्या सलीम का उसके साथ अफेयर है? सुमैया ने सलीम से ऐसा सवाल पूछना शुरू कर दिया था। इससे सलीम और सुमैया के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया।

और एक दिन झगड़े के दौरान सलीम ने सुमैया की हत्या कर दी। इसके बाद सलीम ने फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया और वह भाग गया। पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य संदिग्ध सलीम के बारे पुलिस को पता चला। पुलिस निरीक्षक उल्हास कदम ने बताया कि आरोपी को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।