पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख पार

पुणे । पुणे सामाचर ऑनलाइन – महामारी कोरोना का प्रकोप कहीं कम होता नजर नहीं आ रहा है। पुणे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख पार कर गया है। बीते 24 घँटे में जिले में 1500 से भी ज्यादा संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1021 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 6 हजार 493 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 87 हजार 527 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 9783 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9143 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

अब तक 40.44 लाख से ज्यादा टेस्टिंग
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.25 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.34 फीसद रह गया है। वहीं पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में रिकवरी रेट 95.38 व डेथ रेट 2.65 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। अब तक 40 लाख 44 हजार 722 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 16 हजार 771 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 88 हजार 296 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 12 हजार 145 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 330 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे संभाग

24 घँटे में बढ़े 1807 मरीज
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे संभाग में आज कुल 1175 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1021 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 99, सोलापुर जिले के 35, सांगली जिले के 8 और कोल्हापुर जिले के 12 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1807 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले के 1505 मरीजों के अलावा सातारा में 182, सोलापुर में 67, सांगली में 30 और कोल्हापुर जिले में 23 नए संक्रमित मिले हैं।

अन्य जिलों का हाल
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार 604 हो गया है। इसमें से 55 हजार 699 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1850 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1055 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 52 हजार 846 हो गई है। इसमें से 50 हजार 115 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1836 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 895 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 475 हो गया है। इसमें से 46 हजार 560 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1758 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 157 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 393 संक्रमितों में 1743 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 395 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 255 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।