पुणे: डॉक्टर युवती का इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बना कर उसके मोबाइल नंबर को पब्लिक करने की चौंकानेवाली घटना सामने आई है। मोबाइल नंबर देने के बाद कई लोगों ने उसे अश्लील मैसेज भेजे। उसके बाद यह मामला सामने आया। इस मामले में 27 वर्षीय युवती ने अलंकार पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार 3 अज्ञात मोबाइल धारक व्यक्ति पर छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता डॉक्टर है। उसके नाम से इंस्टाग्राम प्रोफाईल तैयार की गई है। इस पर शिकायतकर्ता का मोबाईल नंबर दिया गया है। इसलिए कुछ दिनो से उसके मोबाइल पर अज्ञात लोग बार-बार फोन करने लगे। अश्लील मैसेज आने लए। उसके बाद उसने जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई गई है। उसके बाद वो पुलिस के पास गई। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया। इस मामले की अधिक जांच पुलिस निरीक्षक संगीता पाटिल कर रही है।