Pune Gang Rape | पुणे के वानवड़ी इलाके में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, पुरे शहर में मच गयी है खलबली

पुणे (Pune News) – पुणे (Pune Gang Rape) शहर में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। हालही में पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के दत्तावाड़ी (Dattawadi) इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Pune Gang Rape) हुआ था। इस बीच अब पुणे (Pune) के वानवड़ी (wanwadi) इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gang Rape) की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से पुणे शहर में भारी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के  मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता (victim) को रिक्शे से अगवा कर लिया था। पीड़िता को वानवड़ी इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वानवड़ी पुलिस (Wanawadi Police) ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। घटना रविवार शाम वानवड़ी इलाके में घटी। घटना के सामने आते ही नागरिकों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 14 साल की नाबालिग लड़की एक जगह रुकी थी। इस दौरान आरोपी रिक्शे पर आ गया। वे लड़की को जबरदस्ती रिक्शे में बिठाकर एक जगह ले गए। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया। लड़की की हालत गंभीर है और उसका पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वानवड़ी पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पता चला है कि आरोपियों के साथ अन्य साथी भी थे। आरोपियों को कोर्ट (Court) में ले जाया गया है। पुलिस फ़िलहाल उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुणे पुलिस (Pune Police) ने कहा कि चूंकि यह घटना बेहद संवेदनशील है, इसलिए पूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

 

 

Pune Crime | तड़ीपार गुंडे ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की, धमकी देते हुए कहा- ‘तुम्हें देख लूंगा’

Ahmednagar Crime | पति-पत्नी ने 10 साल की मैथिली के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुरे अहमदनगर में मच गयी खलबली