Pune | भोसरी में भाजपा ने प्रभारी पद पर विजय फुगे को नियुक्त किया

पुणे (Pune News) : Pune | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी मनपा चुनाव (Upcoming Municipal Elections) को ध्यान में रखते हुए भोसरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Bhosari Assembly Constituency) के प्रभारी पद पर विजय फुगे (Vijay Phuge) का चयन किया है।  पिंपरी (Pimpri) के प्रभारी पद पर सदाशिव खाड़े (Sadashiv Khade), चिंचवड़ (Chinchwad) के प्रभारी पद पर संतोष कलाटे (Santosh Kalate) की इससे पहले ही नियुक्ति की जा (Pune) चुकी है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (BJP State President Chandrakant Patil) के सिग्नेचर वाला नियुक्ति पत्र विजय फुगे को सौंपा गया है।  इस मौके पर शहर अध्यक्ष विधायक महेश लांडगे (Mahesh Landge), स्थाई समिति के अध्यक्ष नितिन लांडगे (Nitin Landge), मुख्य प्रवक्ता अमोल थोरात (Amol Thorat), महासचिव मोरेश्वर शेडगे (Moreshwar Shedge), राजू दुर्गे (Raju Durge) आदि उपस्थित थे।

 

शहर भाजपा की कार्यकारिणी में विजय फुगे महासचिव के पद पर कार्यरत है।  फरवरी 2022 में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) का चुनाव होगा।  इसे देखते हुए उनका प्रभारी पद पर चयन किया गया है।

 

 

——————————————————————————————————————————————–

 

CM Uddhav Thackeray | परिवार से चर्चा कर मुख्यमंत्री लेंगे ऑपरेशन कराने का निर्णय

Nawab Malik | माफ़ी मांगकर ट्वीट डिलीट करे ; अमृता फडणवीस को मलिक का नोटिस

ST Workers Agitation | राज्य में 918 जबकि पुणे जिले में 26 एसटी कर्मचारी निलंबित

पुणे (Pune News) : राज्य में एसटी कर्मचारियों की हड़ताल (ST Workers Agitation) जारी है।  एसटी महामंडल (ST Mahamandal) को राज्य सरकार (State Government) में विलय की मांग की जा रही है।  हड़ताल (ST Workers Agitation) पर अड़े कर्मचारियों ने आज सुबह से एसटी  डिपो (ST Depot) में आंदोलन करने की शुरुआत की है।  इसे देखते हुए महामंडल ने प्राइवेट वाहनों को सवारी ढोने की परमिशन दी है।  कर्मचारियों के कई संगठन तैयार हो गए है और वे हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं है।  अब एसटी  महामंडल द्वारा कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की शुरुआत की गई है।