Pune Nashik highway | पुणे से नासिक का सफर होगा आसान; नारायणगाव बाईपास का काम पूरा

(Pune Nashik highway) पुणे-नासिक राष्ट्रीय महामार्ग पर नारायणगाव बाईपास (Narayangaon Bypass) का काम पूरा हो गया है। केंद्रीय महामार्ग Pune Nashik highway और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Transport Minister Nitin Gadkari) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।  नारायणगाव बाईपास का फोटो भी ट्वीट (Tweet) किया है। अब कृषि उत्पादन (Agricultural production) मुंबई और पुणे के बाजार में आसानी से पहुंचेगा। ऐसा भी नितीन गडकरी ने ट्वीट में कहा है। नारायणगाव बाईपास का काम पूरा होने से पुणे-नासिक-पुणे का सफर होगा आसान।

पिछले पांच वर्षों से पुणे-नासिक राष्ट्रीय महामार्ग पर नारायणगांव में बाईपास का काम शुरू था। पांच किलोमीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बाईपास रोड का काम 2018 में भूमि अधिग्रहण के  कारण रुका था। उसके बाद अब इस  बाईपास रोड का काम पूरा हो गया है। इसलिए पुणे-नासिक का सफर आसान होनेवाला है। ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

 

Traffic Police | महीने भर में डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूला, बकाया ई-चलान के लिए यातायात पुलिस पहुंची बकायेदारों के दरवाजे पर

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ ई-चलान (E-challan) द्वारा जारी किए गए बकाया दंड वसूलने के लिए यातायात पुलिस (Traffic Police) ने अब चालक के घर जाकर नोटिस देने की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत अब महीने भर में डेढ करोड़ रुपये का दंड वसूल किया गया है। लगभग पांच गजार चालकों से यह दंड वसूला Fine recovered गया है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

महीने भर पहले 10 हजार से अधिक रकम का दंड बकाया था, ऐसे में चालक के घर जाकर यातायात पुलिस ने नोटिस देने की शुरुआत की। इसके अंतर्गत 9018 चालकों को नोटिस दी गई। पिछले महीने में पुलिस न डेढ करोड़ जमा किया है। अब तक 4 हजार से अधिक चालकों ने जुर्माना भरने के लिए समय की मांग की है। 20 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वाले चालको ने 2 टर्म में पैसे देने की अनुमति मांगी है। वो पैसे भरने के लिए तैयार हैं इसलिए उन्हे सहूलियत देने की बात अधिकारियों ने कही है।