Pune NCP | चंद्रकांत पाटिल का ‘वो’ बयान मतलब ऊंचे दर्जे की मनोरंजन सेवा; राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदीप देशमुख ने कसा तंज

पुणे (Pune News) ; Pune NCP | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ी कीमत, सिलंडर के बढ़े दाम और खाने के सामान में रोजाना बढ़ रही महंगाई से परेशान जनता का उनके बयान की वजह से अच्छा खासा मनोरंजन हो रहा है। यह बहुत ही ऊंचे दर्जे का मनोरंजन सेवा है। राज्य सरकार (State Government) उनके बयान पर मनोरंजन टैक्स न लगा दे, ऐसा तंज राष्ट्रवादी कांग्रेस (Pune NCP) के प्रवक्ता प्रदीप देशमुख ने कसा है।

 

चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) पर टिप्पणी करते हुए महराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) को नहीं जम रहा है इसलिए पवार साहब मैदान में उतरे हैं, ऐसा बयान दिया था। इस बारे में बोलते हुए प्रदीप देशमुख (Pradeep Deshmukh) ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में राज्य में महाविकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) का प्रयोग सफल रहा। कई कोशिशों के वाबजूद भी आघाडी की एकजुटता पर और सरकार की स्थिति पर थोड़ा भी असर नहीं रहा है। इसलिए भाजपा (BJP) के नेता असफल हो रहे हैं। इससे निराश हुए वह बेलगाम होकर बयान दे रहे हैं।

 

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उद्घाटन व अन्य कार्यक्रम की लाइन लगा दी है। इसका अर्थ है वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जम नहीं रहा है इसलिए मोदी प्रचार मैदान में कूद गए हैं? शरद पवार हमारे सर्वोच्च नेता हैं, वे हमेशा कार्यकर्ता के संपर्क में रहते हैं।

 

शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पुणे और पिंपरी चिंचवड मनपा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) का झंडा फहराएंगे। चंद्रकांत पाटील व उनके समूह के लोगों का चेहरा देखने लायक होगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया है।

 

Parambir Singh | परमबीर सिंह को फरार घोषित करने की संभावना; वेतन रोका