Pune News | देहू नगरपंचायत के चुनावी मैदान से पीछे हटे 10 प्रत्याशी 

पिंपरी : Pune News | देहू नगर पंचायत चुनाव (Dehu Nagar Panchayat Election) 21 दिसंबर को होने जा रहे हैं। सोमवार को 10 प्रत्याशी चुनाव (Election) से अपना नाम वापस ले चुके हैं, इसलिए 13 वार्डों की 13 सीटों के लिए 48 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। एक सीट से कांग्रेस (Congress) की आधिकारिक प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लिए जाने से पार्टी को चुनाव से पहले ही जोरदार झटका लगा (Pune News) है। नामांकन वापसी के बाद 13 प्रभागों में राष्ट्रवादी (NCP) व भाजपा (BJP) में सीधी लड़ाई है जबकि कुछ प्रभागों में इन दोनों के अलावा शिवसेना (ShivSena) व कांग्रेस के मैदान में है।

 

देहू नगर पंचायत की 17 में से 13 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। तदनुसार नाम वापसी की समय सीमा सोमवार (13 दिसंबर) तय की गई थी, इसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चुनावी मैदान में 10 लोगों ने नाम वापस लिया। वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस की आधिकारिक उम्मीदवार वनिता देशकर (Vanitha Deshkar) ने नाम वापस लिया, यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। देहु नगरपंचायत के प्रभाग क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15 ओबीसी प्रवर्ग (OBC Category) के लिए आरक्षित हैं। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के फैसले के बाद इन प्रभागों की चुनावी प्रक्रिया रद्द की गई है।

 

ऐसे हैं प्रभागवार प्रमुख उम्मीदवार

 

प्रभाग क्रमांक 1 :बाई केदारी (शिवसेना) मीना कुरहाडे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), सुनील शिंगाडे (काँग्रेस), नरेंद्र कोली (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 2: रसिका स्वप्निल (राष्ट्रवादी काँग्रेस), कल्पना पिसाल (काँग्रेस), शीतल मराठे (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 3: शैला खंडागले (शिवसेना), पूजा दिवटे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), पूनम भालेराव (काँग्रेस), प्रतिक्षा जाधव (भाजपा), छाया घोलप (निर्दलीय)

 

प्रभाग क्रमांक 4: गौतम हाटाले (शिवसेना), मयूर शिवशरण (राष्ट्रवादी काँग्रेस), प्रकाश कांबले (काँग्रेस), प्रणव कसबे (भाजपा), चंद्रकांत चव्हाण (निर्दलीय)

 

प्रभाग क्रमांक 5: सचिन कालोखे (शिवसेना),  अभिजित कालोखे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), तुकाराम कालोखे (भाजला), प्रशांत कालोखे, शीतल हगवणे, सचिन कालोखे (निर्दलीय)

 

प्रभाग क्रमांक 6: पुनम कालोखे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), योगिता कालोखे (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 7 : विकास कंद (राष्ट्रवादी काँग्रेस), नितीन हगवणे (भाजपा), योगेश कालोखे, अमित घेनंद (निर्दलीय)

 

प्रभाग क्रमांक 8: अक्षता कंद (शिवसेना) , रत्नमाला करंडे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), केतकी कदम (काँग्रेस), पूजा कालोखे (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 9: स्मिता चव्हाण (राष्ट्रवादी काँग्रेस), स्वाती चव्हाण (भाजपा), मंगल लगाडे (शिवसेना)

 

प्रभाग क्रमांक 10 :पुरुषोत्तम भालेकर (शिवसेना), सुधीर कालोखे (राष्ट्रवादी काँग्रेस), सुहास गोलांडे (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 13: प्रियांका मोरे (राष्ट्रवादी काँग्रेस ), अनिता मुसुडगे (भाजपा)

 

प्रभाग क्रमांक 16 : योगेश परंडवाल (राष्ट्रवादी काँग्रेस), प्रद्मुम्न टिलेकर (भाजपा), सचिन विधाटे (निर्दलीय)

 

प्रभाग क्रमांक 17: ज्योती  रोहिदास टिलेकर (शिवसेना), ज्योती गोिंवद टिलेकर (राष्ट्रवादी काँग्रेस), अरुणा परंडवाल (भाजपा), सुनीता टिलेकर (निर्दलीय)

 

 

 

Miraj – Kolhapur Rail Road | मिरज – कोल्हापुर तथा कामशेत – तलेगांव सेक्शन में मरम्मत कार्य की वजह से फाटक बंद

 

Mula-Mutha River Rejuvenation Project | मुला-मुठा नदी पुनर्जीवन परियोजना के अंतर्गत बंडगार्डन से मुंढवा के बीच काम के लिए 650 करोड़ का टेंडर मंगाया गया